- 'बिग बॉस 12' में रोमांटिक हुए अनूप जलोटा
- सृष्टि रोडे के साथ किया डांस
- श्रीसंत के साथ भी थिरकीं टीवी एक्ट्रेस
नई दिल्ली:
देशभर में करवा चौथ (Karva Chauth 2018) के जश्न धूमधाम से मनाया गया. शादीशुदा महिलाओं के लिए यह त्योहार बेहद खास होता है. वैसे, फिल्मों में भी इस व्रत को शानदार तरीके से दिखाया गया है. सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम (1999)' में करवाचौथ के पर्व को बढ़ चढ़कर दिखाया गया है. 'चांद छुपा बादल' गाने में सलमान खान चांद से जल्द नहीं आने की गुजारश करते नजर आए हैं. सलमान खान के इसी गाने को 'बिग बॉस सीजन 12 (Bigg Boss 12)' में रीक्रिएट किया गया. भजन सम्राट अनूप जलोटा (Anup Jalota) के साथ टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें दोनों 'चांद छिपा' गाने पर रोमांटिक डांस कर रहे हैं...
कपिल शर्मा को पहचान नहीं पाईं उनकी सिस्टर, कॉमेडियन बोले- क्या सच में सगी बहन हो? देखें Video
'बिग बॉस 12' में अनूप जलोटा अपनी उम्र से 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के साथ शामिल हुए हैं. लेकिन इस वीडियो में वह जसलीन नहीं किसी और के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखते हैं. वीडियो की शुरुआत में टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रही हैं. फिर वह अनूप जलोटा से डांस करने का आग्रह करती हैं. अनूप जलोटा झट से इसके लिए तैयार हो जाते हैं और दोनों गाना गाने के साथ-साथ डांस करते हैं. डांस खत्म होने के बाद अनूप जी कहते हैं- 'बहुत अच्छे...'
देखें, वीडियो...
अनूप जलोटा के बाद सृष्टि रोडे पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत के साथ भी डांस करती हैं...
देखें, वीडियो...
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

भोजपुरी सॉन्ग 'लॉलीपाप लागेलू' पर पंजाबी एक्ट्रेस ने उड़ाया गर्दा, Video हुआ वायरल...
अनूप जलोटा के बाद सृष्टि रोडे पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत के साथ भी डांस करती हैं...
देखें, वीडियो...
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bigg Boss 12, Anup Jalota, Karva Chauth 2018