विज्ञापन

3 सीजन, 15 एपिसोड, 7 साल से जेन जी और युवाओं के दिल की बात कह रही ये वेब सीरीज, जीतू ने बदली आईआईटी-मेडिकल एस्पिरेंट्स की सोच

सात साल, तीन सीजन और 15 एपिसोड के साथ नेटफ्लिक्स वेब सीरीज जेन जी के दिलों पर राज कर रही है. जानिए कैसे जीतू ने देश भर के आईआईटी-जेईई और मेडिकल एस्पिरेंट्स की सोच बदल दी.

3 सीजन, 15 एपिसोड, 7 साल से जेन जी और युवाओं के दिल की बात कह रही ये वेब सीरीज, जीतू ने बदली आईआईटी-मेडिकल एस्पिरेंट्स की सोच
7 साल से युवाओं की पसंद है ये नेटफ्लिक्स वेब सीरीज, जीतू भैया की सीख ने लाखों छात्रों को किया प्रेरित
IMDb
नई दिल्ली:

कुछ वेब सीरीज ऐसी होती हैं जो सिर्फ मनोरंजन नहीं करतीं, बल्कि जिंदगी को देखने का नजरिया भी बदल देती हैं. 'कोटा फैक्ट्री (Kota Factory)' ऐसी ही सीरीज है, जिसने पढ़ाई, सपने, असफलता, दबाव और दोस्ती की कहानी को इस अंदाज में पेश किया कि देशभर के युवाओं को इसमें अपनी जिंदगी दिखाई देने लगी. ब्लैक एंड व्हाइट पर्दे पर दिखाई गई कोटा की दुनिया और जीतू भैया (Jeetu Bhaiya) की सीख आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है. करीब 7 साल से यह सीरीज IIT और मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्रों के संघर्ष को पर्दे पर उतार रही है. इसके तीन सीजन और 15 एपिसोड की कहानी में ऐसे कई पल हैं जो पढ़ाई के दबाव से गुजर रहे युवाओं को भावुक भी करते हैं और हौसला भी देते हैं. इसकी IMDb रेटिंग 10 में से 9 है.

यह भी पढ़ें: 7 साल, 5 सीजन, 27 एपिसोड और IMDb रेटिंग 9, मम्मी-पापा और 2 बेटों की यह कहानी आज भी OTT की पहली पसंद

कोटा की गलियों से निकली युवाओं की कहानी

'कोटा फैक्ट्री' की कहानी वैभव पांडे (मयूर मोरे) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो IIT में दाखिले का सपना लेकर कोटा पहुंचता है. यहां उसकी मुलाकात मीना, उदय, वर्तिका, शिवांगी और कई दूसरे छात्रों से होती है. कहानी सिर्फ क्लास, टेस्ट, रैंक और कोचिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि अकेलेपन, घर से दूर रहने, दोस्ती, प्यार, आत्मविश्वास की कमी और भविष्य की चिंता जैसे पहलुओं को भी छूती है. सीरीज की सबसे खास बात यह है कि इसमें छात्रों को मशीन की तरह पढ़ते हुए नहीं दिखाया गया. उनके मन में चलने वाली उलझनों, डर और भावनाओं को भी जगह दी गई है. यही वजह है कि यह कहानी उन युवाओं को भी पसंद आती है जो IIT या मेडिकल की तैयारी नहीं कर रहे हैं.

‘जीतू भैया' ने जीता दिल

सीरीज में पंचायत फेम एक्टर जीतेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) ने जीतू भैया का किरदार निभाया है. वह सिर्फ एक टीचर नहीं, बल्कि छात्रों के लिए मार्गदर्शक, दोस्त और जरूरत पड़ने पर सही रास्ता दिखाने वाले इंसान हैं. उनके संवादों में पढ़ाई से ज्यादा जिंदगी की सीख होती है. जीतू भैया का किरदार युवाओं के बीच इतना लोकप्रिय हुआ कि उनके डायलॉग सोशल मीडिया पर मोटिवेशनल पोस्ट और वीडियो का हिस्सा बन गए. जीतू भैया का मशहूर डायलॉग है, "बच्चे 2 साल में कोटा से निकल जाते हैं, कोटा सालों तक बच्चों से नहीं निकलता..." वह छात्रों को यह समझाने की कोशिश करते हैं कि जिंदगी सिर्फ एक परीक्षा या रैंक से बड़ी है. इस किरदार ने कोचिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की दुनिया में शिक्षक की भूमिका को नए नजरिए से पेश किया.

2019 में शुरू हुआ सफर

'कोटा फैक्ट्री' का पहला सीजन 16 अप्रैल 2019 को TVF के प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर रिलीज हुआ था. पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरा सीजन 24 सितंबर 2021 को नेटफ्लिक्स पर आया, जबकि तीसरा सीजन 20 जून 2024 को रिलीज हुआ. तीनों सीजन में कुल 15 एपिसोड हैं और हर सीजन में पांच एपिसोड रखे गए हैं. सीरीज में मयूर मोरे, जीतेंद्र कुमार, रंजन राज, आलम खान, अहसास चन्ना, रेवती पिल्लई और उर्वी सिंह अहम भूमिकाओं में हैं. तीसरे सीजन में तिलोत्तमा शोम भी नई केमिस्ट्री टीचर के किरदार में नजर आईं.

क्यों पसंद की जाती है ‘कोटा फैक्ट्री'?

'कोटा फैक्ट्री' की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण इसकी सादगी और वास्तविकता है. यह सीरीज बताती है कि हर छात्र के पीछे एक परिवार, उम्मीदें, डर और सपने होते हैं. यहां सफलता की दौड़ के साथ मानसिक दबाव, दोस्ती, आत्मसम्मान और जिंदगी में आगे बढ़ने की अहमियत भी दिखाई गई है. यही वजह है कि 7 साल बाद भी वैभव, मीना, उदय और जीतू भैया की कहानी युवाओं के बीच चर्चा में रहती है. अगर आप ऐसी वेब सीरीज देखना चाहते हैं जो हंसाए भी, भावुक भी करे और जिंदगी के बारे में सोचने पर मजबूर भी करे, तो ‘कोटा फैक्ट्री' आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है. इसके तीनों सीजन नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kota Factory, Web Series, Netflix, OTT, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com