विज्ञापन

"बनारस की गलियों में तो सांप दौड़ते हैं..." ट्रैफिक जाम पर बोले कैलाश खेर, किस पर किया ये मजेदार कमेंट?

कैलाश खेर हाल में एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच 2026 के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने काशी के लोगों से तीन अपील की ताकि उनके शहर को बेहर से भी बेहतरीन बनाया जा सके. इस बीच ट्रैफिक पर उन्होंने एक मजेदार चुटकी ली.

"बनारस की गलियों में तो सांप दौड़ते हैं..." ट्रैफिक जाम पर बोले कैलाश खेर, किस पर किया ये मजेदार कमेंट?
कैलाश खेर ने काशी की सड़कों पर किसे बताया सांप?
Social Media
नई दिल्ली:

NDTV Creators Manch 2026: एनडीटीवी के खास कार्यक्रम क्रिएटर्स मंच 2026 के दूसरे दिन कैलाश खेर ने अपने बैंड कैलासा के साथ लाइव परफॉर्मेंस से समा बांध दिया. कैलाश खेर ने बातचीत के दौरान अपने अंदाज में दर्शकों से बातचीत भी की और लोगों से चुटकी भी ली. कैलाश ने वाराणसी, काशी के लोगों से बात करते हुए उनसे तीन अपील की. ये तीन अपील सुनकर यूं तो आपको हंसी आ सकती है. सिंगर ने अपनी बात भी मस्ती मजाक में कही थी लेकिन उन्होंने सिविक सेंस को लेकर जो सीख दी वह केवल वाराणसी के लिए नहीं हर शहर, हर जगह के लोगों के लिए एक बड़ा मैसेज है.

काशी से वासियों से मस्ती मस्ती में गहरी बात कह गए कैलाश खेर

कैलाश खेर ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान अक्सर काशी आने और वहां की धरती की खासियत के बारे में बात की. सिंगर ने कहा कि काशी वह जगह है जहां हर कोई हंसता और मुस्कुराता ही नजर आता है. दो लोगों में किसी बात को लेकर झगड़ा भी हो रहा हो तो चेहरे पर मुस्कान ही रहती है. इसी बीच कैलाश खेर ने सिविक सेंस को लेकर भी सभी को एक खास मैसेज दिया. कैलाश खेर ने बातों बातों में सभी से तीन अपील की. उनकी पहली अपील पान को लेकर थे.

पान खाने को लेकर क्या बोले कैलाश खेर?

कैलाश खेर ने अपने अंदाज में कहा, काशी वालों पान खाओ..खूब पान खाओ..आपका पान, बनारस का पान दुनियाभर में मशहूर है लेकिन बस खाने के बाद इधर उधर पीक मारने (थूकने) से बचो. अपने इस शौक के साथ जरा शहर की सुंदरता का भी खयाल रखो.

कैलाश खेर की दूसरी अपील

कैलाश खेर ने काशी में ट्रैफिक की समस्या को हाईलाइट किया और कहा कि 'काशी वालों जरा ट्रैफिक को संभालो'. मतलब साफ है कि कैलाश खेर का सीधा सीधा कहना था कि शहर में ट्रैफिक नियमों का ठीक तरह से पालन हो. यही एक चीज है जिसके जरिए ट्रैफिक की समस्या से निजात पाई जा सकती है.

लहराती स्कूटियों और बाइकों को बताया सांप!

ट्रैफिक पर चुटकी और सुधार की सलाह पर बात करते हुए कैलाश खेर ने कहा, जब आप सड़क पर निकलते हैं तो ना जाने कहां कहां से कभी इधर कभी उधर से स्कूटर बाइक निकलते हैं. आपको पता भी नहीं चलता कि कब कौन कहां से आ जाए. ऐसा लगता है जैसे सड़क पर कोई सांप छोड़ दिए गए हों. जरा ये चीज सुधर जाए तो अच्छा होगा ताकि अगर कोई विश्व से यहां आए तो उसे लगे कि वह मनुष्यों के बीच ही है.

कैलाश खेर की तीसरी अपील- साफ रहे शहर

सिंगर ने शहर की आलौकिकता और दिव्यता की तारीफ करते हुए शहर वासियों से अपील की कि वे शहर की सफाई का जरा खयाल रखें. कैलाश खेर की ये बातें बताती हैं कि वह पर्सनली इस शहर से खुद कितना जुड़ाव महसूस करते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kailash Kher, Kailash Kher Songs, Hindi News, Entertainment News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com