विज्ञापन

देव आनंद-वहीदा रहमान का 66 साल पुराना रोमांटिक गाना, खुले आसमान में खोया खोया चांद, मोहम्मद रफी की आवाज एवरग्रीन

देव आनंद और वहीदा रहमान पर फिल्माया गया 66 साल पुराना रोमांटिक गाना मोहम्मद रफी की आवाज में सदाबहार है, जिसमें खुले आसमान में खोए खोए चांद का जिक्र किया गया है. 

देव आनंद-वहीदा रहमान का 66 साल पुराना रोमांटिक गाना, खुले आसमान में खोया खोया चांद, मोहम्मद रफी की आवाज एवरग्रीन
देव आनंद और वहीदा रहमान का 66 साल पुराना गाना, मोहम्मद रफी की आवाज में सदाबहार
YouTube
नई दिल्ली:

70 का दशक राजेश खन्ना का था तो 60 के दशक में सुपरस्टार देव आनंद का स्टारडम था, जिन्होंने  गाइड (1965), बाजी (1951), ज्वेल थीफ (1967), जॉनी मेरा नाम (1970) और हरे रामा हरे कृष्णा (1971) जैसी फिल्मों से अपनी फीमेल फैन फॉलोइंग बरकरार रखी. इन्हीं फिल्मों के दौर में उनके कुछ पॉपुलर रोमांटिक गीत भी थी, जिनमें से एक के बारे में हम आपको बताने वाले हैं. इस गीत को मोहम्मद रफी ने आवाज दी और सदाबहार कर दिया. गाने में खुले आसमान में खोए चांद का जिक्र किया गया था, जो कि देव आनंद ने अपनी महबूबा वहीदा रहमान के लिए गाया था. 

देव आनंद का 66 साल पुराना रोमांटिक गाना 

देव आनंद के जिस रोमांटिक गाने की हम बात कर रहे हैं वह 1960 में आई फिल्म काला बाजार का “खोया खोया चांद खुला आसमां” गाना है, जो हिंदी सिनेमा के सुपरस्टर देव आनंद के सदाबहार रोमांटिक गानों में शामिल है. खास बात यह है कि इस फिल्म के निर्माता खुद देव आनंद थे और निर्देशन उनके छोटे भाई विजय आनंद ने किया था. वहीं संगीत एस.डी. बर्मन का और शैलेंद्र ने गीत लिखे थे. इस गाने को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी, जिसके बोल थे...

खोया खोया चांद खुला आसमान
आंखों में सारी रात जायेगी
तुम को भी कैसे नींद आयेगी
हो खोया खोया चांद
मस्ती भरी हवा जो चली
खिल खिल गयी ये दिल की कली
मन की गली में है खलबली
कि उनको तो बुलाओ
हो खोया खोया चांद खुला आसमान
आंखों में सारी रात जायेगी
तुम को भी कैसे नींद आयेगी
हो खोया खोया चांद 

ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर का 57 साल पुराना गाना, मां का दुलार दिखातीं शर्मिला टैगोर, बच्चे के लिए गाती हैं हर मां

खोया खोया चांद में नजर आए देव आनंद आर वहीदा रहमान

काला बाजार फिल्म की कहानी रघुवीर (देव आनंद) नाम के एक गरीब बस कंडक्टर की है, जो नौकरी छूटने के बाद अपनी बीमार मां और छोटे भाई-बहन का खर्च चलाने के लिए सिनेमा टिकटों का काला बाज़ार करने लगता है. इसी बीच उसकी मुलाकात अल्का (वहीदा रहमान) से होती है, जो एक सिद्धांतों वाली कॉलेज स्टूडेंट है और काला बाजार से नफरत करती है. वहीं प्यार में दीवाना रघु अल्का के लिए अपना रास्ता बदलता है. यह गाना रघु और अल्का के बीच एक रोमांटिक सीन पर आता है. जहां खुले आसमान के नीचे, हरे-भरे मैदान और पहाड़ी इलाके में देव आनंद अपने खास अंदाज में हाथ हिलाते हुए चलते हुए गाना गाते हैं और वहीदा रहमान को अपने इमोशन बताते हुए नजर आते हैं.  

ये भी पढ़ें- आम्रपाली दुबे की भोजपुरी फिल्म रोजा का नया गाना ओ पर्दा नशीन रिलीज, मुस्लिम रोल में जीता दिल, सुजीत गौतम की आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dev Anand, Waheeda Rehmaan, Khoya Khoya Chand, Mohd Rafi, Hindi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com