Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar Promo: बिग बॉस 18 में इस हफ्ते टिकट टू फिनाले का टास्क देखने को मिला, जिसमें विवियन डिसेना ने अपने लिए खेला तो वहीं चुम दरंग के लिए करणवीर मेहरा लड़ते हुए नजर आए. इसके चलते ये दोनों कंटेस्टेंट टिकट टू फिनाले की रेस में एक कदम और आगे बढ़ गए. वहीं जब नया टास्क हुआ तो हिंसा होने के चलते टास्क जीतने के बावजूद विवियन डिसेना ने फिनाले टिकट को नहीं लिया. वहीं चुम दरंग ने भी इसे लेने से मना कर दिया. इसी के चलते इस सीजन के आखिरी वीकेंड का वार पर विवियन डिसेना और चुम दरंग पर होस्ट सलमान खान का वार देखने को मिला. लेकिन केवल इन दो कंटेस्टेंट पर ही नहीं बल्कि एक कंटेस्टेंट को टॉप 5 में होने के घमंड को भी भाईजान तोड़ते हुए दिखाई दिए.
अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो की शुरूआत में विवियन डीसेना से सलमान खान कहते हैं, विवियन आपके लिए ज्यादा क्या जरुरी थी चुम को मनाना. उससे माफी मांगना. आप उन दोनों को पूरी तरह इग्नोर कर रहे थे जो आपको पूरे टास्क में सही ठहराने की कोशिश किए जा रहे थे. प्रॉब्लम पता है क्या है आपके साथ. आपको आपके अलावा कोई दिखता ही नहीं है. यह हमेशा आपके बारे में ही होता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WeekendKaVaar Promo - Salman Khan ne liya Vivian, phir Chum aur phir Karanveer ki classpic.twitter.com/btUYwkSY8T
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 10, 2025
आगे चुम से पूछते हुए भाईजान कहते हैं, आपने लकड़ी को वहां पर (गले की ओर इशारा करते हुए कहते हैं) क्यों रखा. जवाब में चुम कहती हैं, वजन बहुत ज्यादा हो गया था सर. खास तौर पर नेशनल टीवी पर जब बोला जाएगा विवियन अग्रेसिव है. उन्हें चोट लग रही है. इसका मतलब क्या है. आप क्या चाहते हैं कि विवियन टास्क में अच्छा परफॉर्म ना करे.
आगे करण से सवाल करते हुए सलमान पूछते हैं, एक जवाब पूरे इंडिया को चाहिए कि चुम के लिए खेलकर आप ट्रॉफी कैसे जीतते. इस पर करण कहते हैं, मैं कॉन्फिडेंट हूं कि मैं टॉप 5 में हूं और मैं सुपर कॉन्फिडेंट हूं कि चुम भी टॉप 5 में है. इस पर सलमान खान कहते हैं, अगर आप श्योर थे तो आप शिल्पा के लिए खेलते. सीधे सीधे चलो ना यार. तो करण अगर आप इतने महान हैं तो मैं आपसे यह कहता हूं कि यह शो आपके लिए बहुत छोटा है. हम सब लोग बहुत छोटे हैं आपके लिए. इस घर में तो आपको होना ही नहीं चाहिए था करण. मैं आपकी ख्वाहिश अभी पूरी कर सकता हूं. आइए बाहर आइए करण.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं