बिग बॉस के घर से कई जोड़ियां बन कर निकली हैं. ऐसे में बिग बॉस 15 के घर पर बनी एक और प्यारी सी जोड़ी को घरवालों की मंजूरी मिल गई है. हम बात कर रहे हैं तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के क्यूट से कपल की. काफी लंबे समय से करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश के मम्मी पापा से मिलना चाहते थे, लेकिन उनकी ये विश पूरी नहीं हो पा रही थी. आखिरकार वीकेंड का वार में करण की ये विश पूरी भी हुई और उनके रिलेशनशिप को ग्रीन सिग्नल भी मिल गया. हाल ही में रिलीज हुए शो के प्रोमो में बॉलीवुड के भाईजान और बिग बॉस 15 के होस्ट सलमान खान ने तेजस्वी और करण के लिए मैचमेकर का काम करते हुए नजर आए.
बिग बॉस 15 के लेटेस्ट प्रोमो में हम देख सकते हैं कि सलमान खान ने करण कुंद्रा को तेजस्वी के पेरेंट्स से मिलवाया. इस दौरान सलमान खान करण कुंद्रा की टांग खींचते हुए भी नजर आए. सलमान ने करण से मराठी सीखने की वजह जानी जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा, 'यही आगे जाने का रास्ता है'. इस पूरी बातचीत के दौरान तेजस्वी के माता-पिता के चेहरे की स्माइल बता रही थी कि वे करण कुंद्रा से मिलकर काफी खुश हैं. तेजस्वी के पेरेंट्स ने कहा कि जिस तरह करण और तेजस्वी एक दूसरे के साथ हर वक्त खड़े रहते हैं और जिस तरह से दोनों शो में आगे बढ़ रहे हैं ये उन्हें काफी पसंद आ रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
वीडियो में देख सकते हैं कि सबसे पहले सलमान ने तेजस्वी के माता-पिता से मराठी में बातचीत करते हुए पूछा कि, 'क्या उन्हें जवाई यानि करण पसंद है'. जिसका जवाब देते हुए तेजस्वी के माता पिता ने सलमान से कहा कि, 'हां उन्हें करण पसंद है'. इससे पहले शो में करण के मम्मी पापा ने तेजस्वी को पसंद करते हुए उन्हें 'फैमिली का दिल' बताया था. कुल मिलाकर वीकेंड का वार का यह एपिसोड बड़ा मजेदार रहा था.
ये भी देखें: तमिल सिनेमा के लिए अच्छी खबर, फिल्म 'जय भीम' का एक दृश्य 'ऑस्कर' के यूट्यूब चैनल पर आया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं