विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2024

कैंसर से लड़ रहीं हिना खान का नया पोस्ट, तस्वीरों के साथ लिखा- 'वक्त कैसा भी हो...'

एक्ट्रेस हिना खान ने अपना लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में पहने आउटफिट की झलक सामने दिखाई है.

कैंसर से लड़ रहीं हिना खान का नया पोस्ट, तस्वीरों के साथ लिखा- 'वक्त कैसा भी हो...'
हिना खान के लेटेस्ट फोटो ने सोशल मीडिया पर फैंस का जीता दिल
नई दिल्ली:

स्टाइल, खूबसूरती या दमदार अभिनय, हिना खान किसी भी मामले में कमजोर नहीं हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें 'शेरखान' फेम हिना बता रही हैं कि हमेशा चमकते रहना चाहिए. ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी बॉस लेडी लुक में एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर कर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम हिना खान ने कैप्शन में लिखा, “वक्त कैसा भी हो, चमकना मत भूलो.” शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस और कैंसर सर्वाइवर हिना खान बॉस लेडी लुक में नजर आ रही हैं. सिल्वर कलर की ड्रेस में अभिनेत्री ने ज्यादा ग्लैमरस टच के लिए घुंघराले बालों का चयन किया, जो कि उन पर काफी फब रहा है.

हिना खान की गिनती फिल्म जगत की स्टाइलिश और दमदार कलाकारों में की जाती है. वास्तव में हिना जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही शार्प भी हैं. हिना खान का 'बिग बॉस' में दमदार प्रदर्शन आज भी उनके प्रशंसकों के लिए खास बना हुआ है. यही नहीं, अभिनेत्री अक्सर कई मुद्दों पर मुखर होकर अपनी राय रखती आई हैं.

फिल्म के साथ ही कई सफल टीवी शोज का हिस्सा रहीं हिना खान ने हाल ही में 'बिग बॉस 18' के घर में एंट्री ली है. शो के मंच पर सलमान खान ने हिना खान की तबीयत के बारे में भी पूछा, जिसे लेकर हिना ने उनकी तारीफ कर आभार भी जताया था.

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली खूबसूरत अभिनेत्री हिना खान हाल ही में मालदीव वेकेशन से लौटी हैं, जिसकी झलक उन्होंने फैंस को दिखाई थी. अभिनेत्री ने पोस्ट के साथ बताया था कि उन्हें मालदीव और परिवार के साथ समय बिताना सबसे ज्यादा पसंद है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Bb18, Bigg Boss 18, Hina Khan In Weekend Ka Vaar, Hina Khan Instagram, Hina Khan Latest Instagram Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com