विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2020

Hina Khan ने प्रियंका चोपड़ा के 'राम चाहे लीला चाहे' पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ Video

हिना खान अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अकसर अपनी ग्लैमरस फोटो और वीडियो शेयर करती हैं. अब उनका डांस वीडियो (Hina Khan Dance Video) खूब वायरल हो रहा है.

Hina Khan ने प्रियंका चोपड़ा के 'राम चाहे लीला चाहे' पर किया जबरदस्त डांस, वायरल हुआ Video
हिना खान का डांस वीडियो (Hina Khan Dance Video) हुआ वायरल
  • हिना खान का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • प्रियंका चोपड़ा के सॉन्ग पर किया डांस
  • इन दिनों बिग बॉस 14 का हैं हिस्सा
नई दिल्ली:

हिना खान (Hina Khan) इन दिनों बिग बॉस हाउस में हैं और बतौर तूफानी सीनियर्स उनकी एंट्री हुई है. हिना खान बिग बॉस में न सिर्फ अपने स्टाइल और फैशन की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं बल्कि उनके खेलने का अंदाज भी फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. लेकिन अब हिना खान के एक वीडियो ने इंस्टाग्राम पर धूम मचाकर रख दी है.  हिना खान (Hina Khan Dance Video) इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के सुपरहिट सॉन्ग 'राम चाहे लीला चाहे' सॉन्ग पर जबरस्त अंदाज में डांस कर रही हैं.

हिना खान (Hina Khan) का यह थ्रोबैक वीडियो है जिसे एक घंटे में लगभग 75 हजार बार देखा जा चुका है. इस वीडियो में हिना खान का कमाल डांस कर रही हैं, साथ ही उनके एक्सप्रेशंस भी शानदार हैं. वहीं इन वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट भी कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है कि हिना खान का डांस अच्छा नहीं है लेकिन उनका आत्मविश्वास बहुत ही कमाल का है. इस तरह उनके वीडियो की खूब तारीफ हो रही है. 

बता दें कि हिना खान (Hina Khan) ने टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहचान बनाई थी. फिर वह रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 13' में नजर आईं. हिना खान ने 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का रोल निभाया था. टीवी के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में फिल्म 'हैक्ड' के जरिए अपना कदम रखा और इस फिल्म के जरिए भी उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hina Khan, Hina Khan Dance Video, Priyanka Chopra Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com