विज्ञापन
This Article is From May 13, 2022

गोविंदा का गाना ‘अंखियों से गोली मारे’ पर हप्पू सिंह ने किया ऐसा डांस, एक्सप्रेशन देख लोगों का हंस-हंस कर हुआ बुरा हाल

हप्पू सिंह लेटेस्ट डांस वीडियो में गोविंदा औ रवीना टंडन पर फिल्माया गया गाना ‘लड़की कमाल रे की अंखियों से गोली मारे’ पर डांस करते दिख रहे हैं.

गोविंदा का गाना ‘अंखियों से गोली मारे’ पर हप्पू सिंह ने किया ऐसा डांस, एक्सप्रेशन देख लोगों का हंस-हंस कर हुआ बुरा हाल
हप्पू सिंह का डांस वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

टीवी के लोकप्रिय शो 'भाबी जी घर पर हैं' में फैंस का जबरदस्त मनोरंजन करने वाले हप्पू सिंह (Happu Singh) अच्छे डांसर भी हैं. उनका  लेटेस्ट डांस वीडियो देख कर आप भी यही कहेंगे. सोशल मीडिया पर लेटेस्ट डांस वीडियो में वह गोविंदा औ रवीना टंडन पर फिल्माया गया गाना ‘लड़की कमाल रे की अंखियों से गोली मारे' पर डांस करते दिख रहे हैं. उनके डांस मूव्स और सदाबहार हंसी देख कर फैंस लोट पोट हुए जा रहे हैं. फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट किया है- 'इतनी एनर्जी आप ही ला सकते हैं'. वहीं एक और फैन ने कमेंट किया है-' मजा आ गया. '

वहीं एक और वीडियो में एक्टर हप्पू सिंह  यानी एक्टर योगेश त्रिपाठी और कामना पाठक ट्रेडिंग सॉन्ग पर डांस करते दिख रहे हैं. एक्ट्रेस कामना पाठक ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो शेयर की है, जिसमें वो अपने ऑनस्क्रीन पति हप्पू सिंह के साथ 'अरेबिक कुथु' गाने पर डांस करती दिख रही हैं.  

इन दिनों थलापति विजय की हालिया रिलीज फिल्म 'बीस्ट' के गाने अरेबिक कुथु सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है. आम आदमी से लेकर सेलेब्स तक इस पर डांस रील्स बनाते दिख रहे हैं. हप्पू सिंह इस मजेदार डांस करते दिख रहे हैं. यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. 
 

इसे भी देखें :मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं माधुरी दीक्षित, दिखा अलग अंदाज

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Happu Singh, Happu Singh Dance, Happu Singh Ki Ultan Paltan Cast, Happu Singh Ki Ultan Paltan, Happu Singh Photos, Happu Singh Ki Paltan, Happu Singh In Real Life, Happu Singh Real Wife Photos, Happu Singh Real Life Wife, Happu Singh Show, Happu Singh Viral Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com