सेलेब्रिटी मास्टर शेफ रियलिटी शो में अपनी कुकिंग के जलवे दिखाकर शो के फिनाले में पहुंचे गौरव खन्ना इन दिनों लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. अनुपमा में गौरव ने अनुज कपाड़िया का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत लिया था. गौरव ने सेलेब्रिटी मास्टर शैफ में अपनी कुकिंग स्किल से न केवल जजेस को इंप्रेस किया बल्कि उनके मजाकिया स्वभाव और एंटरटेनमेंट स्किल ने भी लोगों को जमकर एंटरटेन किया. सेलेब्रिटी मास्टरशेफ की ट्रॉफी अपने नाम करने वाले गौरव का फिनाले में साथ देने के लिए उनके दोस्त और मशहूर टीवी एक्टर हुसैन कुवाजेरवाला शो में पहुंचे थे और दोनों ने मिलकर कई पुराने किस्से याद किए. ऐसे मौके पर गौरव ने बताया कि किस तरह उन्होंने अपने ही दोस्त के बेटे का किरदार निभाया था.
दोस्ती का किस्सा
शो में जब गौरव और हुसैन कुवाजेरवाला मिले तो एक के बाद एक किस्से निकलने लगे. गौरव ने बताया कि करीब 14 साल पहले जब हुसैन कुवाजेरवाला का मशहूर शो कुमकुम आ रहा था, किसी ने उन्हें देखकर कहा कि ये लड़का हुसैन का बेटा बनकर अच्छा लगेगा. गौरव ने कहा कि एक महान शख्स के कहने पर ही कुमकुम में उन्हें हुसैन के बेटे का किरदार दिया गया था. हुसैन उस वक्त काफी मशहूर एक्टर थे और उनका शो कुमकुम टीआरपी में टॉप पर चलता था. इसके बाद गौरव और हुसैन की दोस्ती ऐसी पक्की हुई कि आजतक दोनों एक दूसरे के गहरे दोस्त हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कानपुर में खोलेंगे रेस्टोरेंट
आपको बता दें कि सेलेब्रिटी मास्टर शैफ जीतने से पहले ही गौरव कानपुर में अपना एक रेस्टोरेंट खोलने का ऐलान कर चुके हैं. फिनाले में हुसैन ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा वो जल्द ही कानपुर में अपना रेस्टोरेंट खोलने जा रहे हैं और उसका नाम होगा खाना बाय खन्ना. हुसैन ने कहा कि गौरव अभी यहां बिजी हैं तो उनके मम्मी पापा इसकी तैयारी में बिजी हैं और गौरव की पत्नी आकांक्षा इस रेस्टोरेंट का इंटीरियर तैयार कर रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं