Bigg Boss 18 Mid Week Eviction: बिग बॉस 18 का फिनाले जैसे जैसे करीब आ रहा है वैसे वैसे दर्शकों को एक्साइटमेंट ये लेकर है कि कौन कौन इस रेस से बाहर होगा. हालांकि बीते कुछ हफ्तों से नो इविक्शन के बाद तजिंदर बग्गा शो से इविक्ट हो गए थे. लेकिन अब एक और शॉकिंग इविक्शन का अपडेट सामने आया है, जो कि इस हफ्ते नॉमिनेटेड 13 कंटेस्टेंट में से देखने को मिला है. दरअसल, बिग बॉस ने टाइम गॉड कंटेस्टेंट श्रुतिका अर्जुन से कहा था कि घर में कॉन्ट्रिब्यूशन में वह उन कंटेस्टेंट का नाम लें. इसके बाद बॉटम 6 में श्रुतिका ने चाहत पांडे, कशिश कपूर, ईशा सिंह, दिग्विजय राठी, ईडन रोज, यामिनी मल्होत्रा का नाम दिया, जिसके चलते बिग बॉस ने घरवालों को इविक्शन की पावर दी कि वह किसे इविक्ट करना चाहते हैं.
बिग बॉस तक के मुताबिक, इसके चलते चुम दरंग, करणवीर, चाहत, दिग्विजय ने यामिनी मल्होत्रा का नाम लिया. जबकि शिल्पा शिरोड़कर ने ईडन का नाम लिया. तो वहीं रजत दलाल, विवियन डिसेना, अविनाश मिश्रा, सारा आरफीन खान, कशिश, ईशा सिंह, ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा ने दिग्विजय राठी का नाम लिया, जिसके चलते सबसे ज्यादा घरवालों द्वारा वोट किए जाने पर दिग्विजय शो से इविक्ट हो गए हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
🚨 Bigg Boss asked the contestants to name one who should get evicted amongst Bottom-6
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) December 19, 2024
☆ Chum, Karanveer, Chahat, Digvijay named Yamini
☆ Shilpa named Eiden
☆ Rajat, Vivian, Avinash, Sara, Kashish, Eisha, Edin, & Yamini named Digvijay
Digvijay Rathee gets EVICTED!
इसका एक अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें घरवालों द्वारा इविक्ट किए जाने के बाद कई घरवालों को इमोशनल होते हुए भी देखा जा सकता है.इस इविक्शन से फैंस काफी शॉक्ड नजर आ रहे हैं. वहीं मेकर्स को इसके चलते ट्रोल करते दिख रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, बिग बॉस खेल गए. नपती दिग्विजय राठी चला गया आखिर. बहुत भौंक रहा था हर दिन गुंडा गुंडा बोलके हमारे रजत दलाल को. दूसरे यूजर ने लिखा, यह बहुत शॉकिंग है मेकर्स ने षड़यंत्र रच कर दिग्विजय को बाहर किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं