विज्ञापन

अदनान सामी के घर को देखकर फटी रह जाएंगी आंखें, 38 करोड़ रुपये की बीथोवन की स्क्रिप्ट, चांदी की एंटीक चीजें, फराह खान रह गईं शॉक्ड

Farah Khan New Vlog: फराह खान ने हाल ही में मुंबई के लोखंडवाला में सिंगर-कंपोजर अदनान सामी के घर पहुंचीं. उनके खूबसूरत घर में कला, संगीत और इतिहास की झलक मिलती है.

अदनान सामी के घर को देखकर फटी रह जाएंगी आंखें, 38 करोड़ रुपये की बीथोवन की स्क्रिप्ट, चांदी की एंटीक चीजें, फराह खान रह गईं शॉक्ड
भारत में आलीशान घर में रहते हैं पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी
youtube
नई दिल्ली:

Adnan Sami Home Tour : फराह खान ने हाल ही में मुंबई के लोखंडवाला में सिंगर-कंपोजर अदनान सामी के घर पहुंचीं. उनके खूबसूरत घर में कला, संगीत और इतिहास की झलक मिलती है. सिंगर का पेंटहाउस दुनिया भर से जमा की गई चीजों, दुर्लभ एंटीक आइटम, ओरिजिनल रिकॉर्ड और बेशकीमती पांडुलिपियों से भरा हुआ है. इनमें से कुछ की कीमत लाखों में है. ज्यादातर ऑफ-व्हाइट टोन में सजाए गए इस घर में म्यूजिक स्टूडियो, होम थिएटर, पूजा घर और ऑफिस जैसी जगहें भी हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

एंट्रेंस पर अदनान और उनकी पत्नी रोया फरियाबी की तस्वीरों का एक सुंदर कोलाज लगा है, जिसके बाद बड़ा सा लिविंग रूम आता है. इस जगह को अलग-अलग कोनों में बांटा गया है. जैसे डाइनिंग एरिया, म्यूजिक कॉर्नर और मेहमानों के बैठने की जगह. घर के टूर की शुरुआत एक छोटे से म्यूजिक एरिया से हुई, जिसे गेस्ट लिए डिजाइन किया गया है और जिसके बीच में एक पियानो रखा है. इसके ठीक सामने ऑफ-व्हाइट डाइनिंग टेबल है और बगल की दीवार को सुंदर फ्रेम वाले ओरिजिनल रिकॉर्ड, कलाकृतियों और चांदी की चीजों से सजाया गया है.घर को देखते हुए फराह ने कहा, "अदनान, तुम्हारा घर बहुत सुंदर है." हालांकि, जल्द ही उनका ध्यान कमरे में सजे चमकदार चांदी के बर्तनों पर गया. हैरान फराह ने पूछा, "क्या ये सब असली चांदी के हैं?" अदनान ने जवाब दिया, "हां. ये दुनिया भर से लाए गए हैं. मेरे माता-पिता डिप्लोमैट थे, इसलिए हम दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहे." फिर फराह ने कहा, "यह घर बिल्कुल एंबेसी जैसा लगता है."

Latest and Breaking News on NDTV


 एक और दीवार मशहूर हिंदी फिल्मों के गानों के ओरिजिनल रिकॉर्ड्स के लिए है, जिनमें 'अमर अकबर एंथनी', 'यादों की बारात', 'आराधना', 'पाकीज़ा', 'हरे रामा हरे कृष्णा', 'शोले' और 'बैजू बावरा' जैसी फिल्में शामिल हैं. इस कलेक्शन की अहमियत बताते हुए अदनान ने कहा, "मैंने इन्हें यूं ही दीवार पर नहीं लगाया है. ये वो रिकॉर्ड्स हैं जिन्हें मैंने बचपन से सुना है. इन्होंने मेरी म्यूजिकल जिंदगी और करियर में अहम भूमिका निभाई है."
 उनके कलेक्शन में भारत की पहली बोलती फिल्म (टॉकी) 'आलम आरा' का ओरिजिनल रिकॉर्ड भी शामिल है. उसकी ओर इशारा करते हुए अदनान ने कहा, 'आलम आरा' पहली टॉकी फिल्म थी. यह उसका ओरिजिनल रिकॉर्ड है.

Latest and Breaking News on NDTV

फराह हैरान रह गईं  
अदनान का कलेक्शन सिर्फ भारतीय सिनेमा तक ही सीमित नहीं है. उनकी दीवारों पर 'द बीटल्स' और 'एल्विस प्रेस्ली' जैसे इंटरनेशनल म्यूजिक लेजेंड्स से जुड़े रिकॉर्ड्स भी हैं. अदनान ने बताया, मैंने इन्हें एक नीलामी से खरीदा था. ये उनके गोल्ड रिकॉर्ड्स थे जो उन्हें मिले थे और नीलामी के लिए रखे गए थे और मैंने उन्हें खरीद लिया. सिंगर के कलेक्शन में ओरिजिनल पांडुलिपियां भी शामिल हैं, जिनमें से कुछ बहुत ही दुर्लभ हैं. एक पल के लिए तो फराह को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हुआ. ऐसा नहीं हो सकता. दोस्तों, यह बीथोवेन की 'मूनलाइट सोनाटा' की ओरिजिनल पांडुलिपि है." बीथोवेन, जिन्हें पश्चिमी संगीत के सबसे बेहतरीन संगीतकारों और पियानोवादकों में से एक माना जाता है और जो 1770 से 1827 तक जीवित रहे, उन्होंने ही यह मशहूर रचना तैयार की थी.

यह भी पढ़ें- शृंगार रस पर आधारित जूही-आमिर का 33 साल पुराना गाना, दूल्हा दुल्हन, शादी, पार्टियों की जान, कुमार सानू-अलका याग्निक ने रचा इतिहास

फराह ने पूछा, यह ओरिजिनल स्क्रिप्ट का प्रिंट है, है ना?" अदनान ने साफ किया, नहीं, यह ओरिजिनल है. फराह ने कहा, मुझे लगता है कि इसकी कीमत लाखों में होगी... अदनान ने जवाब दिया, इसकी कीमत बहुत ज्यादा थी. गूगल पर सर्च करने पर पता चला कि ऐसी पांडुलिपि के पन्ने या संगीत रचना के ऑटोग्राफ नीलामी में लगभग 2 मिलियन से 4 मिलियन डॉलर (करीब 20 से 40 करोड़ रुपये) में बिके हैं और इन्हें ज्यादातर अनमोल माना जाता है. घर में एक 'मेमोरी वॉल' भी है जिस पर अदनान के करियर के अलग-अलग दौर की तस्वीरें लगी हैं. इसके बाद टूर अदनान के ऑफिस में पहुंचा, जो पुराने जमाने के यूरोपियन ऑफिस जैसा है.  इस कमरे में हरे कुशन वाली कुर्सियां, लकड़ी की डिटेलिंग वाला सोफा और टेबल है, साथ ही कुछ जर्नल और यादगार चीजें भी रखी हैं. अदनान ने कहा,  यहीं पर मैं अपनी मीटिंग्स करता हूं."

Latest and Breaking News on NDTV


 वहां से फराह अदनान के म्यूजिक स्टूडियो में गईं, जिसे ईंट जैसे लाल रंग (ब्रिक-रेड टोन) में डिजाइन किया गया है. सोफा, फर्श, टेबल और कुर्सी सभी एक ही रंग के हैं, जिसमें बेज रंग का टच कंट्रास्ट देता है. अदनान के लिए, यह स्टूडियो सिर्फ काम करने की जगह नहीं है. उन्होंने इसे ऐसी जगह के तौर पर डिजाइन किया है, जहां वह आराम महसूस कर सकें.उन्होंने स्टूडियो से जुड़ी बालकनी को काफी हद तक वैसा ही रहने दिया है. बालकनी से हरे-भरे पेड़ों का नजारा दिखता है और हरियाली के बीच से एक सड़क गुजरती है. अदनान ने कहा, हमने इसे साउंड-प्रूफ बनाया है.

यह भी पढ़ें- कानपुर के गीतकार के गाने पर बना डाली पूरी फिल्म, कुमार सानू-अनुराधा की आवाज में अमर, कॉलेज लवर्स की प्लेलिस्ट में टॉप पर
स्टूडियो में गाने के लिए एक छोटा सा बूथ भी है. उन्होंने बताया, यह मेरा सिंगिंग बूथ या माइक्रोफोन बूथ है. मैंने यहां अपने सभी पसंदीदा लोगों की तस्वीरें लगाई हैं. इस जगह के पीछे की सोच के बारे में बात करते हुए अदनान ने कहा, मकसद इसे म्यूजिक कम्पोजिशन के लिए सुविधाजनक बनाना है.टूर का आखिरी पड़ाव आध्यात्मिकता को समर्पित एक कमरा था. खूबसूरती से फ्रेम किए गए उर्दू मोटिफ  की ओर इशारा करते हुए अदनान ने कहा, "यह काबा से है." जब फराह ने उस जगह को देखा, तो वह प्रार्थना करने के लिए झुकीं. वहां का माहौल देखकर वह काफी भावुक हो गईं.

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद अदनान ने इस जगह और अपने बच्चों के नामों के साथ अपने गहरे जुड़ाव की कहानी बताई. “जब मैं पहली बार मदीना गया, तो वहां के लोग बहुत प्यार करने वाले थे. यह जगह अपनी मेहमाननवाजी के लिए जानी जाती है. जब मैंने वहां अजान सुनी, तो मुझे उससे प्यार हो गया. वह बहुत सुकून देने वाली थी. यह 1987 की बात है. मैंने तभी तय कर लिया था कि अगर मेरा बेटा हुआ, तो मैं उसका नाम अजान रखूंगा और बेटी हुई, तो मदीना.” सालों बाद, जब उनके बच्चे हुए, तो अदनान ने खुद से किया वादा निभाया और उनके नाम अजान और मदीना रखे.

हालांकि अदनान के घर की असल कीमत सार्वजनिक नहीं है, लेकिन लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स इलाके में पेंटहाउस की कीमत फ्लोर और कॉन्फिगरेशन के आधार पर 7 करोड़ रुपये से ज्यादा तक हो सकती है.


 

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farah Khan Vlog Dilip, Farah Khan Vlog On Youtube, Adnan Sami  in India, Adnan Sami Age, Adnan Sami All Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com