बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गानों के साथ-साथ अपनी खूबसूरत अदाओं को लेकर भी अक्सर सुर्खियों बटोरती रहती हैं. उनकी क्यूट सी स्माइल पर फैंस जान छिड़कते हैं. इन दिनों नेहा कक्कड़ अपने नए गाने 'कांटा लगा ऊई मां' का प्रमोशन करने में बिजी हैं. इस गाने को नेहा कक्कड़ के साथ उनके भाई टोनी कक्कड़ और रैपर हनी सिंह ने गाया है. इन दिनों 'ऊई मां' गाना हर किसी की जुबां पर है. हर कोई इंस्टाग्राम पर इस गाने पर रील बनाता हुआ नजर आ रहा है. 'कांटा लगा ऊई मां' गाना आजकल इतना ट्रेंडिंग है कि जाने-माने सेलिब्रिटीज भी खुद को इस गाने पर थिरकने से रोक नहीं पा रहे हैं. नेहा कक्कड़ वैसे तो इंटरनेट की जान हैं और हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. नेहा अपने फैंस से किसी न किसी तरह अपने सोशल मीडिया के जरिए कनेक्टेड रहती हैं. नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची हैं और उनके इस नए ट्रैक पर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
कपिल शर्मा को नेहा कक्कड़ ने अपने गाने में नचाया
नेहा कक्कड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर एक लेटेस्ट वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ अपने नए गाने 'कांटा लगा ऊई मां' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में नेहा के साथ उनके भाई टोनी कक्कड़ और कॉमेडियन कपिल शर्मा भी दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, ये वीडियो 'द कपिल शर्मा शो' का है जहां नेहा अपने गाने को प्रमोट करने शो पर पहुंची हैं. ये शो की शूटिंग का वीडियो है जहां शूटिंग सेट पर नेहा हमेशा की तरह मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं. इस गाने में नेहा के साथ टोनी कक्कड़ और कपिल शर्मा भी थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में नेहा येलो कलर की लॉन्ग स्कर्ट और फ्लावर प्रिंट जैकेट पहनी हुई दिखाई दे रही हैं. इस ड्रेस में नेहा हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं. नेहा के शेयर किए गए इस वीडियो में कपिल शर्मा फुल मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं और जबरदस्त डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. इन तीनों को देखकर साफ समझ आ रहा है कि कपिल शर्मा शो में इस बार जबरदस्त मस्ती देखने को मिलेगी.
नेहा ने कैप्शन में की कपिल शर्मा की तारीफ
नेहा अपनी प्यारी सी स्माइल और मस्ती भरे अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं. उनकी आवाज को लोग बेहद पसंद करते हैं. एक बार फिर इस वीडियो में नेहा की क्यूट स्माइल और जबरदस्त मस्ती देखने को मिली है. इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही नेहा ने कैप्शन में कपिल शर्मा की तारीफ की है. नेहा ने कैप्शन में लिखा 'हम आपसे प्यार करते हैं कपिल भईया' और रेड हार्ट इमोजी के साथ इस वीडियो को पोस्ट किया है. नेहा कक्कड़ के इस वीडियो को महज 2 घंटे में 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फैंस लगातार रेड हार्ट और हॉट इमोजी के साथ तीनों की मस्ती पर अपना प्यार बरसा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं