बिग बॉस ओटीटी 2 की लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है. काफी वक्त से ऐसी खबरें हैं कि ओटीटी के इस रियलिटी शो को सलमान खान होस्ट करने वाले हैं. बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन वूट पर रिलीज हुआ था. इस बीच भाईजान के बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है. सलमान खान का यह रियलिटी शो बहुत जल्द जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाला है. इतना ही नहीं शो के रिलीज की तारीख की भी घोषणा हो चुकी है.
बिग बॉस ओटीटी 17 जून को शुरू होगा. इस बात की जानकारी मेकर्स ने जियो सिनेमा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी गई है. मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी 2 का एर टीजर शेयर किया है. इस टीजर में सलमान खान का शानदार स्वैग देखने को मिल रहा है. वह टीजर में डांस करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. भाईजान टीजर में कहते हैं, 'इस बार इतनी लगेगी कि आपकी मदद लगेगी.' बिग बॉस ओटीटी 2 का यह टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
शो का इंतजार कर रहे दर्शक टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा बनने की लिस्ट में अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं. इनमें सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण, मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे,एक्ट्रेस पूजा गोर और अंजलि अरोड़ा के नाम की अफवाह है. हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं है. जबकि सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन को यह शो ऑफर किया गया था. लेकिन उन्होंने मना कर दिया. इसका खुलासा खुद उन्होंने किया था. गौरतलब है कि पहला सीजन फिल्म निर्माता करण जौहर ने होस्ट किया था, जिसकी विनर एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल थीं.
सिंगिंग स्किल की तारीफ करने पर Parineeti Chopra ने पैपराजी को कहा Thank You
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं