विज्ञापन

'जो बचे हैं संग समेट लो' के एक्टर ने की थी 26/11 के आतंकी की तारीफ, पुराना ट्वीट देख पाकिस्तानी यूजर्स भी भड़के

जो बचे हैं संग समेट लो नेटफ्लिक्स सीरीज के विवाद के बीच पाकिस्तानी एक्टर हमजा अली अब्बासी की हाफिज सईद के साथ पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसके बाद नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी सीरीज पर विवाद बढ़ गया है. 

'जो बचे हैं संग समेट लो' के एक्टर ने की थी 26/11 के आतंकी की तारीफ, पुराना ट्वीट देख पाकिस्तानी यूजर्स भी भड़के
जो बचे हैं संग समेट लो विवाद, हमजा अली अब्बासी की हाफिज सईद के साथ पुरानी फोटो वायरल
Instagram
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. अब पाकिस्तानी एक्टर हमजा अली अब्बासी की 26/11 के मास्टरमाइंड और आतंकवादी हाफिज सईद के साथ एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसकी आलोचना ना सिर्फ भारतीय यूजर्स बल्कि पाकिस्तानी भी करते नजर आ रहे हैं. दरअसल, 'जो बचे हैं संग समेट लो' सीरीज में एक्टर हमजा अली अब्बासी भी हैं, जिनका एक पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है. इसमें वह 26/11 के मास्टरमाइंड और आतंकवादी हाफिज सईद की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं इस पर पाकिस्तान के लेखक मुनीब कादिर ने रिएक्शन दिया है.

एक्स पर वकील और लेखक मुनीब कादिर ने लिखा, "एक बात जिस पर मैं भारतीय इंटरनेट यूजर्स से सहमत हूं. वह है हमजा अली अब्बासी की पुरानी तस्वीरें. उन्हें इस पर खुलकर बात करनी चाहिए. ऐसे व्यक्ति की तारीफ करने के लिए अब्बासी को माफी मांगनी चाहिए."

Latest and Breaking News on NDTV



कौन है हाफिज सईद

लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख हाफिज सईद भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों के पीछे रहा है, जिनमें 2001 का संसद हमला और 26/11 शामिल है, जिसमें 166 लोग मारे गए थे. हाल ही में भारत ने मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी मनाई थी. 

हमजा अली अब्बासी का विवादित पोस्ट

Latest and Breaking News on NDTV

विवाद की बात करें तो 'जो बचे हैं संग समेट लो' के एक्टर हमजा अली अब्बासी ने 2017 की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह हाफिज सईद के साथ पोज देते नजर आए थे. कहा जा रहा है कि यह फोटो एक पाकिस्तानी टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान ली गई थी. तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, "मैं जिन सबसे अच्छे और विनम्र लोगों से मिला हूं, उनमें से एक वो हैं. वह धार्मिक सहिष्णुता और मानवता को बढ़ावा देते हैं. दुर्भाग्य से, वे इस समय पाकिस्तान में सबसे ज्यादा गलत समझे जाने वाले व्यक्ति भी हैं. उनके बारे में फैले दुष्प्रचार को स्पष्ट करने के लिए मुझे उनका फिर से इंटरव्यू लेने का मौका मिला."

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा अब्बासी ने इस आतंकवादी का बचाव करते हुए कई ट्वीट किए थे, जिसमें से एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "अमेरिका और भारत का कहना है कि वह एक आतंकवादी है. लेकिन मैं हाफिज सईद को एक नेक इंसान के रूप में जानता हूं." इस पोस्ट के वायरल होने के बाद हमजा अली अब्बासी एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं. 

ये भी पढ़ें- कुमार सानू के 11 हिट गानों वाली फिल्म, बनी अब तक की सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम, कहा- वह किसी चमत्कार से कम नहीं था

'जो बचे हैं संग समेट लो' विवाद 

पाकिस्तान की पहली नेटफ्लिक्स ओरिजिनल वेब सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो' 4 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है, लेकिन भारत में इसके रिलीज होने पर रोक के निर्देश दिए गए हैं. भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को 8 मई 2025 की एडवाइजरी का पालन करते हुए पाकिस्तान में बने किसी भी कंटेंट को भारत में स्ट्रीम न करने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें- काव्या मारन और अनिरूद्ध ने स्टाफ को दी पार्टी, केले के पत्ते पर बिरयानी, फ्राइड चिकन, मटन परोसा, वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistani Drama, Hamza Ali Abbasi, Hafiz Saaed, Jo Bachay Hain Sang Samait Lo, Netflix
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com