Maine Unko Sajan Chun Liya 8 Songs: पवन सिंह जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कई हिट फिल्में और गानें दिए हैं. इसमें राजा जी के दिलवा टूट जाइ से लेकर के छठ के कई गाने भी शामिल हैं. लेकिन उनकी एक फिल्म जिसमें पवन सिंह और काजल राघवानी नजर आए थे वो सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म में काजल और पवन सिंह की जोड़ी के साथ आम्रपाली दुबे के डांस को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. वहीं 7 साल पुरानी फिल्म के 8 गानों को भी हिट कर दिया. पवन सिंह की ये फिल्म को आज भी लोग यूट्यूब पर देखना पसंद करते हैं. फिल्म को और उसके गानों को करोड़ों में व्यूज मिल चुके हैं.
पवन सिंह और काजल राघवानी की 7 साल पुरानी भोजपुरी फिल्म
हम पवन सिंह और काजल राघवानी की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह साल 2019 में आई थी. फिल्म का नाम था 'मैंने उनको सजन चुन लिया'. इस फिल्म में पवन सिंह और काजल राघवानी के साथ आम्रपाली दुबे, अंजना सिंह और प्रीति विश्वास भी नजर आई थीं. फिल्म के म्यूजिक से लेकर इसके वीडियो तक ने भोजपुरी दर्शकों का ध्यान खींचा था. फिल्म का निर्देशन देवेंद्र तिवारी ने किया था.
मैंने उनको सजन चुन लिया की कहानी
'मैंने उनको सजन चुन लिया' फिल्म में पवन सिंह ने विजय और काजल राघवानी ने सोना का किरदार निभाया था. इसकी कहानी विजय और सोना के प्यार और पारिवारिक परेशानियों के इर्द-गिर्द घूमती है. विजय एक तेज तर्रार लड़का होता है, जो सोना को ठगों से बचाता है, तो सोना को उससे प्यार हो जाता है. लेकिन सोना के परिवार वाले इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करते हैं. जिसके बाद अपने प्यार को पाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. फिल्म 5 जून 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
मैंने उनको सजन चुन लिया के 8 गाने
मैंने उनको सजन चुन लिया फिल्म में 8 गाने थे, जिसके बोल सुमित चंद्रवंशी ने लिखे थे और संगीत छोटे बाबा ने तैयार किया था. इन गानों को पवन सिंह, प्रियंका सिंह, अलका झा और इंदु सोनाली जैसे गायकों ने आवाज दी थी. आम्रपाली दुबे के साथ पवन सिंह का एक गाना भी खूब पॉपुलर हुआ था.
1. आरा के होठलाली लगवलु ( पवन सिंह)
2. भतार को भी भूल जाओगी (पवन सिंह)
3. बलमुआ के गांव में ( पवन सिंह)
4. चुम्मा गगरी भर के दिहा ( पवन सिंह, अलका झा)
5. मेहरी के सुख नहीं देबू ( पवन सिंह, इंदु सोनाली)
6. चल चला रानी रिहर्सल करा दी ( पवन सिंह, इंदु सोनाली)
7. राजा जी चले गएले ( अंतरा सिंह प्रियंका)
8. दिल से जेकरा के ( नीतू सिंह)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं