हिंदी सिनेमा के जाने माने सिंगर उदित नारायण की आवाज आज भी फैंस के दिलों पर राज करती है. 90 से लेकर 2000 के दशक में उन्होंने कई हिट गाने दिए. जबकि हिंदी के अलावा उन्होंने बंगाली से लेकर साउथ के भी गानों को आवाज दी. लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि उदित नारायण ने एक्टिंग की दुनिया में भी हाथ आजमाया था. बॉलीवुड में अपना सुपरहिट सिंगिंग करियर शुरू करने से पहले वह एक्टिंग की दुनिया में छाए थे. दरअसल, उन्होंने कई नेपाली फिल्मों में काम किया, जिसमें से एक वो फिल्म भी थी, जिसके 6 गाने 41 साल बाद भी सुपरहिट हैं. जबकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना चुकी है और 25 हफ्ते तक सिनेमाघरों में चली.
उदित नारायण की 26 हफ्ते तक सिनेमाघरों में चलने वाली फिल्म
उदित नारायण की जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह 1985 में रिलीज हुई थी. फिल्म का नाम था कुसुमे रुमाल, जो उदित नारायण के लिए मील का पत्थर साबित हुई. इसका निर्देशन तुलसी घिमिरे ने किया था. जबकि उदित नारायण के अलावा नीर शाह, तृप्ति नादाकर और भुवन केसी अहम किरदार में नजर आए थे. यह पहली सिल्वर जुबली मनाने वाली फिल्म थी, जिसने 25 हफ्ते सिनेमाघरों में कम्पलीट की थी. वहीं 16 साल तक यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली उस समय की नेपाली फिल्म रही थी, जिसका रिकॉर्ड 2001 में दर्पन छाया ने तोड़ा था.
ये भी पढे़ं- 29 साल पुराना गाना, जिसके बिना अधूरी थी 90s की शादी, तारे बने बाराती, कुमार सानू-जसपिंदर की दिल छू लेने वाली आवाज
41 साल बाद भी सदाबहार हैं ये 6 गीत
फिल्म का संगीत समय 41 साल बाद भी पॉपुलर है. इसे रंजीत गजमर ने कंपोज किया था. जबकि उदित नारायण, दीपा झा, भारती घिमिरे, श्रवण घिमिरे ने गाया था. 6 गाने इस प्रकार हैं....
कुसुमे रुमाल (उदित नारायण और दीपा झा)
काइचे मा सारी (भारती घिमिरे और श्रवण घिमिरे)
तिमि नभये (उदित नारायण)
सुना भाना ना (उदित नारायण, दीपा झा)
भुलिगाए समझा लै (भारती घिमिरे)
रेली खोला बगारा (भारती घिमिरे)
उदित नारायण के पॉपुलर गाने
इस फिल्म से नेपाल में टॉप एक्टर और सिंगर बनने के बाद उदित नारायण ने बॉलीवुड का सफर तय किया. उनके पॉपुलर गानों में पापा कहते हैं, पहला नशा, जादू तेरी नजर, मेहंदी लगा के रखना, परदेसी परदेसी और चांद छुपा बादल में जैसे गाने शामिल हैं. इसके अलावा मैथिली, भोजपुरी, तमिल तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, उड़िया, उर्दू और गढ़वाली गाने गाए.
ये भी पढे़ं- Panchayat 5 के रिलीज से पहले फुलेरा के प्रधान पति बनराकस ने मनाया जश्न, बिनोद और विधायक जी भी जमकर नाचे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं