बिग बॉस 20 के इस वीकेंड का वार में सलमान खान की वापसी के साथ स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों को लेकर बहस का एक नया चैप्टर खुल गया है. नए प्रोमो में सलमान ने स्काउट की लॉयल्टी और उनके रिश्ते के दोहरे चरित्र पर सवाल खड़े किए हैं, लेकिन उनका स्टैंड पिछले हफ्ते रोहित शेट्टी के सख्त रुख से थोड़ा अलग दिखता है. प्रोमो में सलमान घर के माहौल को टारगेट करते हुए कहते हैं कि यहां 'बहन' शब्द ही पनौती बन चुका है. वे स्काउट को याद दिलाते हैं कि जो लड़की उन्हें 'बहन जैसी दोस्त' लगती है, उसे अपनी गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड भी नहीं कर सके. सलमान पूछते हैं कि क्या लव ने उन्हें इमोशनली फंसा लिया? 'Are you an idiot? Are you बेवकूफ?' जैसे शब्दों के साथ वे स्काउट से साफ जवाब मांगते हैं.
सबसे ज्यादा चर्चा में आई लाइन वही है जिसमें सलमान कहते हैं कि कट ऑफ करने को कहा गया था, लेकिन दूरी सही नहीं जा रही थी. फिर अगला स्टेज आया, 'रिश्ता वही, पर मसाज नहीं. वे आगे कहते हैं कि अगर सिर्फ पटाने के लिए फर्जी कमिटमेंट दिया गया है, तो ऐसे व्यक्ति से घटिया आदमी कोई नहीं. यह टिप्पणी सिर्फ स्काउट को नहीं, बल्कि पूरे घर के अंदर बन रहे 'भाई-बहन' वाले रिश्तों के चरित्र पर भी सवाल खड़ा करती है.
TOMORROW'S PROMO: Salman Khan BASHES Scout and says, “Rishta wahi, par massage nahi!” Did Salman also call Scout a “Ghatiya Aadmi”? https://t.co/a6FYMgjlum
— BBTak (@BiggBoss_Tak) October 30, 2026
पिछले वीकेंड का वार में रोहित शेट्टी ने इस मुद्दे को काफी सख्ती से लिया था. उन्होंने कंबल के अंदर पैर, हाथ और गर्दन मसाज करने को स्क्रीन पर गलत बताया था और साफ कहा था कि बाहर से यह सब ठीक नहीं लग रहा. स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी भी उस एपिसोड में आई थीं और 'मसाज पार्लर' जैसी टिप्पणी कर चुकी थीं. अब सलमान का तरीका अलग है. वे रिश्ते को पूरी तरह खत्म करने की बजाय शारीरिक नजदीकी पर रोक लगाने की बात कर रहे हैं, साथ ही स्काउट को गर्लफ्रेंड के सामने अपनी दोस्ती न निभाने के लिए भी घेर रहे हैं.
बिग बॉस के पिछले सीजनों में भी ऐसे रिश्ते बार-बार विवाद में रहे हैं. घर के अंदर बनने वाली दोस्ती बाहर कितनी असली या कितनी गेम प्लानिंग लगती है, यह सवाल अब होस्ट के बदलते नजरिए के साथ और तीखा हो गया है. आने वाला वीकेंड का वार बताएगा कि स्काउट और लव इस बात को कैसे संभालते हैं और सलमान का यह नया रुख आगे के हफ्तों में कितना असर डालता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं