बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी का रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं पिछले हफ्ते स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने आकर दोनों को दूर रहने की नसीहत दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लव गिल के बिहेवियर की चर्चा होने लगी. वहीं उनका पुराना मामला चर्चा में आ गया. दरअसल, पंजाबी एक्टर और कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी ने बिग बॉस 20 की लव गिल की कॉन्ट्रोवर्सी पर रिएक्शन दिया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि कथित तौर पर कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पंजाबी एक्टर गुरप्रीत घुग्गी और लव गिल का अफेयर था और एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंट होने के बाद एक्टर से 5 करोड़ का सेटलमेंट मांगा था. लेकिन अब गुग्गी ने इसे सिरे से नकारा है और कानूनी एक्शन लेने की चेतावनी दी है.
गुरप्रीत घुग्गी ने लव गिल कॉन्ट्रोवर्सी पर दिया रिएक्शन
वीडियो मैसेज में गुरप्रीत घुग्गी कहते हैं, “आज, जब हम बात करने की स्थिति में होंगे, तो हम जरूर इस बारे में बात करेंगे. लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि हो सकता है कि मेरे खिलाफ कोई एजेंडा रहा हो. पर वह लड़की, जिसने अभी-अभी अपना करियर शुरू किया है और जिसका अपना परिवार है. आज उसकी क्या हालत होगी? मैं एक मजबूत इंसान हूं. मैं मानसिक रूप से मजबूत हूं. मैं ऐसा इंसान नहीं हूं, जो आत्महत्या कर ले. मुझे नहीं पता कि मैं बर्बाद हुआ हूं या नहीं. लेकिन मैं भी एक इंसान हूं. अगर इसका असर उस लड़की पर पड़ता है, अगर उसकी जान खतरे में आती है, तो आप क्या सोचेंगे? हमने क्या हासिल किया है? हमने जानें ली हैं. हमने लोगों को मारा है. यही आपकी उपलब्धि होगी.”
A career, a reputation, a family's peace—all put at risk by allegations. 💔 Gurpreet Ghuggi has spoken about the trauma. No paid PR or hate campaign can make an unproven claim the truth. Leave Love Gill alone. #LoveGill #BiggBoss20 https://t.co/cELRvzB4Gl
— Love ❤️ (@iLoveGilll) October 29, 2026
ये भी पढ़ें- लता और किशोर का 45 साल पुराना गाना, जिसके टाइटल पर बना 665 एपिसोड का सीरियल, अमीर परिवार का लड़का और गरीब लड़की कहानी
आगे वह कहते हैं, “मैं यहां ज्यादा बात नहीं करना चाहता. बस इतना कहना चाहता हूं कि मैं उन लोगों का आभारी हूं, जिन्होंने इस मुद्दे पर संयम दिखाया है. यह एक बेबुनियाद मुद्दा है. यह revelation से जुड़ा मामला है. इसका कोई सिर-पैर नहीं है. मुझे नहीं पता कि इसे कौन संभालेगा, लेकिन पुलिस अपना काम करेगी. हम निश्चित रूप से इसे कोर्ट में ले जाएंगे.”
स्काउट ओपी संग नजदीकियां को लेकर हो रही चर्चा
गुरप्रीत घुग्गी का मामला तब चर्चा में आया जब बिग बॉस 20 में लव गिल का को कंटेस्टेंट स्काउट ओपी के साथ नजदीकियों पर लोगों ने सवाल उठाया. वहीं वीकेंड का वार में जब स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी आईं तो उन्होंने चाल चलने का आरोप लगाया, जिसके बाद गुरप्रीत गुग्गी के साथ अफेयर, प्रेग्नेंसी और 5 करोड़ के समझौते वाले दावों को फिर से हवा मिली.
ये भी पढ़ें- छठ पर्व पर भक्ति का नया रंग लेकर आया माही श्रीवास्तव का ‘छठी मईया बिनती हमार'', प्रियंका सिंह की आवाज में गूंजेगी आ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं