सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस 20 ने 60 दिनों में इतिहास रच दिया है, जिसका जश्न हाल ही में भाईजान ने मनाया. दरअसल, इस सीजन ने 60 दिनों में 100 करोड़ वॉच-टाइम घंटे पार किए, जिसके चलते पैपराजी के साथ मेकर्स ने जश्न मनाया. वहीं इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान अनोखे अंदाज में केक काटकर जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, यह केक कटिंग थी या केक का कत्ल. इस वीडियो को देख फैंस भाईजान के केक कटिंग स्टाइल को देखकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
बिग बॉस 20 ने रचा इतिहास
बिग बॉस 20 ने 60 दिनों से भी कम समय में जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार कर लिया है. वहीं इसी के साथ यह इस फ्रेंचाइजी के इतिहास में सबसे तेजी से इस मुकाम को हासिल करने वाला सीजन बन गया है. जियोस्टार (JioStar) के अनुसार, इस सीजन में शो को 350 करोड़ से ज्यादा वोट मिले हैं, जो पिछले सीजन के मुकाबले 71 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. वोट करने वाले फैंस की संख्या में भी 48 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. भारत ही नहीं विदेश में भी इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ गई है. जबकि लगातार यूके, कनाडा और सिंगापुर में जियोहॉटस्टार के टॉप 5 टाइटल्स में यह शुरुआत से ही शामिल रहा है. यूएई (UAE) में, यह फिलहाल लाइव-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'स्टारज़प्ले' (Starzplay) पर नंबर 1 शो है. जबकि अब टॉप 10 टाइटल्स में बना हुआ है.
ये भी पढ़ें- अलका याग्निक की पहला भोजपुरी गाना, 42 साल पहले भैया दूज को बनाया खास, पद्मा खन्ना की एक्टिंग ने जीता दिल
सलमान खान ने अनोखे अंदाज में काटा केक
इस कामयाबी का जश्न वीकेंड का वार के सेट पर सलमान खान ने मेकर्स के साथ केक काटकर मनाया. पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में भाईजान ब्लैक टीशर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं और केक बड़ा सा केक काटते हुए दिख रहे हैं. हालांकि वह केक को ऊपर से काटते हुए ले जाते हैं और साफ पता चल रहा है कि केक नकली है.
इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, खूबसूरत केक. लेकिन इतनी रुडनेस. दूसरे यूजर ने लिखा, केक कटिंग है या केक कत्ल. दूसरे यूजर ने लिखा, एहसान. तीसरे यूजर ने लिखा, केक ऐसा है जैसे मुझे बनाया ही क्यों. चौथे यूजर ने लिखा, वाट लगा दी केक की. पांचवे यूजर ने लिखा, भाई का मूड ऑफ है.
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड छठ गीत, पंचायत और ग्राम चिकित्साल्य के मेकर्स ने किया पॉपुलर, विशाल मिश्रा की आवाज का छाया जादू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं