विज्ञापन

Panchayat 5 के रिलीज से पहले फुलेरा के प्रधान पति बनराकस ने मनाया जश्न, बिनोद और विधायक जी भी जमकर नाचे 

पंचायत 5 के विधायक जी पंकज झा ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बनराकस और बिनोद के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. 

Panchayat 5 के रिलीज से पहले फुलेरा के प्रधान पति बनराकस ने मनाया जश्न, बिनोद और विधायक जी भी जमकर नाचे 
पंचायत 5 से पहले बनराकस, बिनोद और विधायक जी का डांस वीडियो, फैंस दे रहे रिएक्शन
Instagram

पंचायत सीजन 5 का ट्रेलर प्राइम वीडियो ने रिलीज कर दिया है. ट्रेलर में नई प्रधान क्रांति देवी और नए प्रधानपति भूषण (बनराकस) का दबदबा फुलेरा में देखने को मिल रहा है. जबकि सचिव जी, मंजू देवी, प्रहलाद चाचा, बृजभूषण, रिंकी और विकास परेशान नजर आ रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर विधायक जी यानी पंकज झा ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बनराकस (दुर्गेश कुमार) और बिनोद के साथ कोरियन गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर फैंस के मजेदार रिएक्शन दिख रहे हैं. 

पंचायत 5 के विधायक जी ने मनाया जश्न

इंस्टाग्राम पर पंकज झा, जो पंचायत में विधायक जी के किरदार में नजर आते हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जो एआई वीडियो लगता है. वहीं वीडियो में वह बनराकस और बिनोद के साथ कोरियन गाने गंगनम स्टाइल गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

फैंस ने दिया रिएक्शन

वीडियो को देखने के बाद इंस्टाग्राम पर यूजर्स कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बिनोद ने इंग्लिश कैसे गा लिया. दूसरे यूजर ने लिखा, ये तो अनएक्सपेक्टेड था. तीसरे यूजर ने लिखा, अब विधायक जी का हाथ है हमारे सरपे. चौथे यूजर ने लिखा, तीनो भाई तीनो तबाही. फुलेरा का सत्यानाश शुरू. पांचवे यूजर ने लिखा, यही हरकत की वजह से गांव के लोग आपको बनराकस बुलाते हैं. 

पंचायत 5 के बारे में 

पंचायत सीजन 5 3 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है, जिसमें बनराकस और क्रांति देवी फुलेरा के नए प्रधान पति और प्रधान बन गए हैं. जबकि सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी देखने को ट्रेलर में मिली. वहीं ट्रेलर में चौंकाने वाली बात यह थी कि सचिव जी को बृजबूषण चांटा मारते हुए दिख रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- SonyLIV ही नहीं इस OTT पर भी देख सकेंगे हनुमान अंश, जानें 5 भाषाओं में कहां देख सकेंगे नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म

ये भी पढ़ें- Panchayat Season 5 Cast Fees: फुलेरा पंचायत के सचिवजी हैं शो के सबसे महंगे एक्टर, चौंका देगी बनराकस-क्रांति देवी की फीस

ये भी पढ़ें- 27 साल पुराना गाना, सैफ ने किया था करिश्मा कपूर के साथ रोमांस, करीना कपूर ने शेयर किया वीडियो, कहा- कौन जानता था

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchayat 5, Banrakas, Vidhayak Ji, Binod, Prime Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com