विज्ञापन

Bigg Boss 20: यंग डीएसए हुए शो से बाहर! सलमान खान ने किया मजाक, असल में ये कंटेस्टें हुई एलिमिनेट

सलमान खान को तो आप जानते ही हैं वह अपने अंदाज से हमेशा कंटेस्टेंट्स की सांस सुखा देते हैं. लेटेस्ट वीकएंड का वार एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही हाल दिखा.

Bigg Boss 20: यंग डीएसए हुए शो से बाहर! सलमान खान ने किया मजाक, असल में ये कंटेस्टें हुई एलिमिनेट
Bigg Boss 20 से बाहर हुईं ईशा रिखी
Social Media
नई दिल्ली:

बिग बॉस 20 का 'वीकेंड का वार' में सलमान खान की क्लास के साथ साथ एक और चीज का इंतजार रहता है. ये इंतजार है एविक्शन का इस हफ्ते कौन बाहर होगा. पिछले वीकेंड के धमाकेदार एपिसोड्स के बाद दर्शक सलमान खान को स्टेज पर वापस देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इसके साथ एक सवाल और भी था कि इस बार एलिमिनेशन टलेगा या फिर यंग या ईशा रिखी में से कोई बाहर जाएगा. आज यानी कि 27 सितंबर के एपिसोड की सबसे बड़ी हाईलाइट यही मोमेंट है.

इस हफ्ते एलिमिनेशन राउंड रैपर यंग डीएसए और ईशा रिखी के बीच रहा और 'वीकेंड का वार'. बता दें कि एपिसोड की शूटिंग शुक्रवार को ही हो चुकी है. यही वजह है कि इससे जुड़ी खबरें बाहर भी आने लगती हैं. कई अंदर की बातें एलिमिनेशन को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.

बिग बॉस 20 से कौन बेघर हुआ?

एलिमिनेशन में एक चौंकाने वाला मोड़ आया. खबरों के मुताबिक सलमान खान ने पहले यंग डीएसए के बेघर होने की अनाउंसमें की जिससे घरवाले हैरान रह गए. कहा जा रहा है कि सलमान ने यंग से कहा, "तुम जा रहे हो..." और फिर बताया कि घर छोड़ने वाला यंग नहीं है. इसके बाद उन्होंने अनाउंसमेंट की कि "यंग नहीं, ईशा जा रही है" जिससे बिग बॉस 20 से ईशा रिखी के बेघर होने की खबर कनफर्म हो गई. इस हफ्ते ईशा को यंग डीएसए के साथ एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया था. खबरों के मुताबिक दोनों में से यंग को सबसे ज्यादा वोट मिले, जबकि ईशा को कम वोट मिले, जिसके कारण बिग बॉस हाउस में तीन हफ्ते बिताने के बाद उन्हें बाहर होना पड़ा. ईशा के जाने के बाद, अब बिग बॉस 20 हाउस में 14 कंटेस्टेंट्स बचे हैं.

यह भी पढ़ें: TMKOC: 20 साल की उम्र में मिला था बबीता जी का रोल, जानते हैं कितनी थी मुनमुन दत्ता की पहली सैलरी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 20, Isha Rikhi, Isha Rikhi Bigg Boss 20, Yung DSA, Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com