विज्ञापन

ईशा रिखी की कॉन्ट्रोवर्सी के बीच रैपर-सिंगर बादशाह ने फैंस का 'लड्डू' से कराया परिचय, शेयर की प्यारी तस्वीर

एक्स वाइफ ईशा रिखी के कॉन्ट्रोवर्सी के बीच रैपर सिंगर बादशाह ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर करते हुए लड्डू से मिलवाया. 

ईशा रिखी की कॉन्ट्रोवर्सी के बीच रैपर-सिंगर बादशाह ने फैंस का 'लड्डू' से कराया परिचय, शेयर की प्यारी तस्वीर
 रैपर-सिंगर बादशाह ने फैंस का 'लड्डू' से कराया परिचय 
नई दिल्ली:

रैपर-सिंगर बादशाह इन दिनों में चर्चा में हैं, जिसका कारण उनका कोई नया कॉन्ट्रोवर्शियल गाना नहीं बल्कि एक्स वाइफ ईशा रिखी हैं. वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं, जिसमें उन्होंने भले ही बादशाह का नाम नहीं लिया. लेकिन वह खुद को मिले धोखे के चलते अपने रिश्ते के बारे में जरुर बात कर रही हैं. वहीं सोशल मीडिया पर इसका कनेक्शन सिंगर से जोड़ा रहा है. इसी बीच बादशाह ने हाल ही में प्रशंसकों को अपने पहले प्यारे 'लड्डू' से मिलवाया और तस्वीर शेयर की, जिस पर लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.  

बादशाह ने लड्डू से मिलवाया

सोशल मीडिया पर मुलाकात की एक प्यारी झलक साझा करते हुए, बादशाह ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उनके सामने प्यारा सा लड्डू खड़ा है. बादशाह ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "मेरा पहला प्यारा डॉगी लड्डू. " इस फोटो पर लोगों के खूब रिएक्शन मिल रहे हैं और वह हार्ट इमोजी शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढे़ं- 'हम गोली मार देते उसे' अमिताभ बच्चन ने अजमल कसाब को 4 साल देरी से फांसी लगने पर दिया रिएक्शन

बादशाह का असली नाम

बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह है. उन्‍होंने भारत के समकालीन हिप-हॉप और व्यावसायिक संगीत जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत हिप-हॉप ग्रुप 'माफिया मुंडीर' से की, जिसके बाद उन्होंने एक सफल एकल करियर की शुरुआत की. उनकी सफलता 'सैटरडे सैटरडे' जैसे गानों से मिली, जिसके बाद कई लोकप्रिय गाने आए. बादशाह के बॉलीवुड करियर में 'खूबसूरत' फिल्म से 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है', 'कपूर एंड संस' से 'कर गई चुल', 'बार बार देखो' से 'काला चश्मा', 'ऐ दिल है मुश्किल' से 'ब्रेकअप' सॉन्ग, 'स्ट्रीट डांसर 3डी' से 'गर्मी' और 'क्रू' से 'नैना' शामिल हैं. उनके स्वतंत्र संगीत ने भी कई लोकप्रिय गाने दिए हैं, जिनमें 'डीजे वाले बाबू', 'मर्सी', 'पागल', 'गेंदा फूल', 'पानी पानी', 'जुगनू' और 'शी मूव इट लाइक' शामिल हैं. आस्था गिल के साथ 'डीजे वाले बाबू' 2015 में रिलीज होने के बाद उनके सबसे चर्चित गानों में से एक बन गया. 

शादी को लेकर हैं चर्चा में 

बादशाह का निजी जीवन भी हमेशा चर्चा का विषय रहा है. बादशाह ने मार्च 2026 में पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी से एक निजी समारोह में शादी कय। ईशा ने महीनों से चल रही अटकलों के बाद जून में सार्वजनिक रूप से शादी की पुष्टि की. हालांकि, यह शादी ज्यादा समय तक नहीं टिकी. 31 अगस्त को बादशाह और ईशा ने घोषणा की कि उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने और अपने-अपने रास्ते पर चलने का फैसला किया है. उन्होंने निजता बनाए रखने का अनुरोध किया और लोगों से उनके रिश्ते के बारे में अटकलें न लगाने को कहा. 

ईशा रिखी के ट्रॉमा के कारण हो रही चर्चा

इसके बाद ईशा 'बिग बॉस 20' में शामिल हुईं, जहां उन्होंने अपने पिछले रिश्ते के अनुभवों के बारे में भी बात की. वहीं लेटेस्ट एपिसोड में काजी तौकीर और ईशा रिखी के बीच काफी बहस हुई. वहीं ईशा ने काजी पर आरोप लगाया कि वह बहुत गुस्से में उनके साथ बात कर रहे थे, जिसके कारण उनका ट्रॉमा वापस आ गया और वह खूब रोने लगीं. इसी पर रिएक्शन देते हुए माही ने कहा, अगर उसने चिल्लाया तो तुम्हारा कौन सा ट्रॉमा हिट हो गया भाई. वहीं उदिति और अरिश्फा से वह आगे कहती हैं, कि हर किसी को कोई ना कोई ट्रॉमा होता है. और फिर आप यहां पे ले के आ रहे हो कि मेरा कोई ट्रॉमा है. कल तो बाहर लोग सोचेंगे पता नहीं. बादशाह ने इसके साथ क्या कर दिया. 

ये भी पढे़ं- अमिताभ बच्चन को दिलाया एंग्री यंग मैन का टैग, रोमांटिक फिल्मों के कहलाए 'बादशाह', आज बेटों ने संभाली है विरासत

ये भी देखें- बादशाह का इंटरव्यू

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badshah, Isha Rikhi, Badshah Instagram, Bollywood, Bigg Boss 20
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com