विज्ञापन

अपनी बात पर कायम रहे सलमान खान, Bigg Boss वीकएंड का वार पर फटे जूते पहने आए नजर

बिग बॉस में सलमान खान के वीकएंड का वार का सभी को इंतजार रहता है. इस बीच सलमान के लुक पर भी लोगों की खास नजर थी और भाईजान भी अपनी बात पर कायम रहे और उसी अंदाज में नजर आए जिसके बारे में कहा था.

अपनी बात पर कायम रहे सलमान खान, Bigg Boss वीकएंड का वार पर फटे जूते पहने आए नजर
सलमान खान ने बिग बॉस में पूरा किया अपना वादा!
Social Media
नई दिल्ली:

सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेश में में भी बड़ी संख्या में है. सलमान का स्क्रीन पर औरा जितना दमदार है, असल जिंदगी में भी उनका परसौना उससे अलग नहीं है. अपने वादे के पक्के माने जाने वाले सलमान खान अपना कमिटमेंट पूरा करने के लिए जाने जाते हैं, और उन्होंने 'बिग बॉस वीकेंड का वार' में फटे हुए जूते पहनकर एक बार फिर इसे साबित कर दिया. ऐसा लग रहा है जैसे सलमान खान ने इस बार 'बिग बॉस वीकेंड का वार' में आकर सभी ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है.  बात करें पिछले 'बिग बॉस वीकेंड का वार' की तो उस वीकेंड सलमान खान ने ट्रोलर्स की क्लास ही नहीं ली थी बल्कि कई ऐसी बातें कहीं थीं जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं. इसके साथ ही उन्होंने ट्रोलर्स को यह भी कहा था कि अगर उन्हें ट्रोल करने के लिए किसी तरह का मसाला चाहिए, तो वे अगले हफ्ते फटे हुए जूते पहनकर आएंगे. ऐसे में अपनी की गई कमिटमेंट को पूरा करते हुए सुपरस्टार वीकेंड का वार में फटे हुए जूते पहनकर एंटर हुए, साथ ही उन्होंने यह एक बार फिर दिखा दिया कि वो अपने जबान के पक्के हैं.

सलमान खान 'बिग बॉस' के सबसे पसंद किए जाने वाले होस्ट्स में से एक हैं. दर्शक बेसब्री से हर वीकेंड शो पर उनकी  वापसी का इंतजार करते हैं और ठीक उसी तरह सलमान  हमेशा अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए हाजिर रहते हैं. यह सच में सलमान खान की एक सबसे बड़ी क्वालिटी है कि, वह हमेशा अपने कमिटमेंट्स को पूरा करते हैं. चाहे किसी जरूरतमंद की मदद करनी हो या अपने फैंस पर प्यार बरसाना हो, सलमान खान फिल्मों से आगे निकलकर दर्शकों  के दिलों पर राज करना जारी रखे हुए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

यह भी पढ़ें: दूरदर्शन का 40 साल पुराना शो, इसकी धुन ने कर दिया सबको दीवाना, इस शो के नाम पर कर्नाटक में बना था रेलवे स्टेशन

‘बिग बॉस हिंदी' को बानिजय एशिया के प्रोडक्शन द्वारा बनाया गया है, ऐसे में इस रियलिटी शो का 20वां सीजन हाल ही में 6 सितंबर को शुरू हुआ था. यह शो कलर्स टीवी पर प्रसारित होने के साथ - साथ अभी जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम हो रहा है. नए तरह के अलग कंटेस्टेंट्स, मुश्किल टास्क, कभी भी आने वाले ट्विस्ट और बदलते रिश्तों के साथ यह सीजन लगातार दर्शकों को अपने साथ जोड़े हुए है और यही वजह है कि हर प्लेटफॉर्म पर इसकी चर्चा बनी हुई है.

'बिग बॉस' ने जैसे कि 20 मिलियन वीकली व्यूज का आंकड़ा अपने नाम कर लिया है, ऐसे में सलमान खान का शो पर दर्शकों के मन की बात कहने की काबिलियत देखा जाने वाला एक खास हिस्सा बना हुआ है. शो पर जब भी सुपरस्टार कुछ कहते हैं, तब व्यूअर्स को ऐसा महसूस होता है जैसे सलमान उनकी दिल की बात बोल रहे हैं. इस तरह से सलमान होस्ट से कहीं ज्यादा दर्शकों की आवाज बन जाते हैं. यही वह वजह है कि दर्शक सिर्फ सलमान को पसंद ही नहीं करते बल्कि उनसे जुड़ा हुआ भी महसूस करते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Salman Khan Bigg Boss, Bigg Boss 20, Salman Khan Age, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com