विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2022

Bigg Boss 16: टास्क में एक-दूसरे को नॉमिनेट करेंगे प्रिंयका और निमृत, सुंबुल के कारण घर में होगा बवाल

बीते दिन जहां अंकित गुप्ता शो से बाहर हुए हैं, तो वहीं अब्दू रोजिक की घर में वापसी हो गई है, जिसे लेकर घरवाले काफी खुश नजर आ रहे हैं.

Bigg Boss 16: टास्क में एक-दूसरे को नॉमिनेट करेंगे प्रिंयका और निमृत, सुंबुल के कारण घर में होगा बवाल
प्रियंका और निमृत एक दूसरे को करेंगे नॉमिनेट
नई दिल्ली:

बिग बॉस 16 से अंकित गुप्ता बेघर हो गए हैं, जिसके चलते फैंस मेकर्स पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर नो अंकित नो बिग बॉस ट्रेंड कर रहा है. हालांकि अंकित गुप्ता का शो में वापस आने का कोई प्लान नहीं दिख रहा है, लेकिन वह प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर काफी परेशान हैं. इसी बीच शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नॉमिनेशन टास्क में निमृत कौर आहलूवालिया एक बार फिर प्रियंका को नॉमिनेट करती नजर आएंगी.

एक-दूसरे को नॉमिनेट करेंगे प्रिंयका-निमृत

अंकित गुप्ता के जाते ही प्रिंयका चाहर चौधरी पर एक बार फिर घरवाले वार करते हुए नजर आएंगे. दरअसल, प्रोमो में राशन के लिए किसी को नॉमिनेट करने के लिए कहेंगे, जिसमें निमृत कौर आहलूवालिया एक बार फिर प्रियंका को नॉमिनेशन में डालेंगी. वहीं प्रिंयका भी नॉमिनेशन में निमृत को डालते हुए कहेंगी कि, "इल्जाम लगाती हैं और झूठी बातें मुझ पर डालती हैं तो इसलिए मैं निमृत को नॉमिनेट करूंगी".

सुंबुल और विकास की होगी लड़ाई

बिग बॉस के नॉमिनेशन टास्क में सुंबुल तौकीर खान और विकास मानकतला के बीच एक बार फिर जंग होगी. दरअसल, टास्क के लिए जाने के दौरान सुंबुल और विकास के बीच कहासुनी होगी, जिसके चलते बिग बॉस ऐसा फैसला सुनाएंगे कि घर के सभी लोग हैरान हो जाएंगे और अर्चना गौतम फिर बखेड़ा खड़ा करेंगी. इसके अलावा शो में एक नई एंट्री होगी. हालांकि ये कोई सदस्य नहीं बल्कि एक डॉगी होगा, जिसके साथ सभी घरवाले मस्ती करते दिखेंगे.

बता दें, बीते दिन जहां अंकित गुप्ता शो से बाहर हुए हैं, तो वहीं अब्दू रोजिक की घर में वापसी हो गई है, जिसे लेकर घरवाले काफी खुश नजर आ रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 16, Bigg Boss 16 Update, Bigg Boss 16 Task, Bigg Boss 16 News, Priyanka Chahar Chaudhary, Priyanka Chahar Chaudhary Nominated, Priyanka Ankit, Nimrit Kaur Ahluwalia, Nimrit Kaur Ahluwalia Nominated
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com