Bigg Boss 12: मेघा धाड़े ने रोहित सुचांती पर लगाया आक्रामक होने का आरोप
- बिग बॉस में कप्तानी की खातिर हुई जंग
- मेघा धाड़े ने लगाया कोहनी मारने का आरोप
- रोहित सुचांती ने किया इंकार
नई दिल्ली:
'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' में बात अगर कप्तानी की आए तो फिर घर के सदस्य आपा खो बैठते हैं. ऐसा ही कुछ बिग बॉस (Bigg Boss) के कल के एपिसोड में देखने को नजर आया था. कल के एपिसोड में मेघा धाड़े (Megha Dhade) और जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) टास्क के दौरान दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) और रोहित सुचांती (Rohit Suchanti) से मुकाबला कर रही थीं. लेकिन 'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' के इस एपिसोड में रोहित बहुत ही आक्रामकता के साथ पेश आए और मेघा धाड़े ने संचालक सृष्टि रोडे (Srishty Rode) से इसकी शिकायत भी की. लेकिन सृष्टि रोडे ने उनका बात सुनने से इनकार कर दिया.
Video: सपना चौधरी कुश्ती के रिंग में कर रही थीं परफॉर्म, किसी ने फेंका लोहा तो बोलीं- मां का दूध पिया होता...
Zero Video: शाहरुख खान ने पेश की बऊआ की धमाकेदार झलक, बोले- हम जैसे लौंडों से देखके प्यार नहीं होता बहिनजी...
'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है, जिसमें मेघा के रोहित पर लगाए गए आरोप की पुष्टि की गई है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि रोहित सुचांती ने मेघा को न सिर्फ कोहनी मारी है बल्कि उन्हें धक्का भी दिया गया है. बिग बॉस के फैन पेज पर स्लो मोशन इस फाइट का वीडियो डाला गया है. इस वीडियो में रोहित के धक्का देने और कोहनी मारना साफ नजर आता है. सृष्टि रोडे की रोहित सुचांती के साथ अच्छी दोस्ती चल रही है, और इस वजह से संचालन के दौरान उनका एकतरफा रुख साफ झलक भी जाता है.
खेसारी लाल यादव ने स्टेज पर लगा दी आग, 'किरिया खा के कहिले' के Video ने मचाया कोहराम
दीपिका पादुकोण ने हाथ जोड़कर कहा 'थैंक्स' तो रणवीर सिंह बोले- खाना खाके जाना...Video हुआ वायरल
'बिग बॉस 12 (Bigg Boss 12)' मेघा धाड़े इस बार में सबको बताती रहीं लेकिन किसी एक नहीं सुनी. सृष्टि रोडे तो इस बात से साफ मुकर ही गईं. लेकिन ये वीडियो काफी कुछ कह जाता है. वैसे भी बिग बॉस हाउस में दोस्ती के लिए लोग कई तरह के काम कर जाते हैं. वैसे भी रोहित सुचांती मेघा की ब्लू टीम से ही थे, लेकिन उन्होंने रेड टीम के अपने दोस्तों का साथ देने का फैसला लिया. आज कप्तानी के लिए मुकाबला दीपक ठाकुर और सुरभि राणा के बीच होना है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bigg Boss 12 Megha Dhade, Bigg Boss 12 Rohit Suchanti, Bigg Boss 12 Viral Video, Viral Video