विज्ञापन

King Trailer: इन दिन रिलीज होगी शाहरुख खान की किंग का ट्रेलर, 3 मिनट के ट्रेलर में दिखेगा ये सब

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और दर्शक इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

King Trailer: इन दिन रिलीज होगी शाहरुख खान की किंग का ट्रेलर, 3 मिनट के ट्रेलर में दिखेगा ये सब
King Trailer: इन दिन रिलीज होगी शाहरुख खान की किंग का ट्रेलर
NDTV

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और दर्शक इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है. जिसमें बताया गया है कि शाहरुख खान की 'किंग' का ट्रेलर कब आएगा और यह ट्रेलर कितना बड़ा होगा. इस बात ने किंग खान के एक्साइटमेंट को और बढा़ दिया है. 

14 दिसंबर को रिलीज हो सकता है ट्रेलर

वैराइटी इंडिया की खबर के अनुसार, 'किंग' का ट्रेलर करीब 3 से साढ़े 3 मिनट का होगा. इसमें शाहरुख खान के दमदार एक्शन के साथ फिल्म के गानों और खास किरदारों की झलक भी देखने को मिलेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स फिलहाल ट्रेलर की एडिटिंग पर काम कर रहे हैं और इसे शानदार बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का ट्रेलर 14 दिसंबर को रिलीज किया जा सकता है. खास बात यह है कि फिल्म सिनेमाघरों में 24 दिसंबर को दस्तक देगी. यानी ट्रेलर और फिल्म की रिलीज के बीच सिर्फ 10 दिनों का अंतर होगा.

एक्शन, म्यूजिक और बड़े किरदारों का दिखेगा जलवा

रिपोर्ट के मुताबिक, 'किंग' के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस के साथ कमर्शियल गानों की झलक भी दिखाई जाएगी. फिल्म में कई अहम किरदार हैं, इसलिए ट्रेलर में उन्हें भी जगह देने की तैयारी है.

शाहरुख की पिछली फिल्मों 'पठान' और 'जवान' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में 'किंग' से भी लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. मेकर्स चाहते हैं कि ट्रेलर ऐसा हो, जो दर्शकों को फिल्म देखने के लिए उत्साहित कर दे.

पहली बार बेटी सुहाना के साथ दिखेंगे शाहरुख

'किंग' शाहरुख खान के लिए कई मायनों में खास है. इस फिल्म में वह पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत और बॉबी देओल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. शाहरुख खान इस फिल्म के निर्माता भी हैं. 

यह भी पढ़ें | किताबों से निकली थीं भंसाली की ये 6 फिल्में, देवदास से रामलीला तक बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shah Rukh Khan, King, King Movie, King Trailer, King Trailer Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com