भोजपुरी सिनेमा की 'क्वीन' कही जाने वालीं खूबसूरत स्टार आम्रपाली दुबे जब भी परदे पर आती हैं, तो फैंस का दिल धड़कना तय है, निरहुआ से लेकर पवन कुमार तक भोजपुरी इंडस्ट्री के अधिकतर स्टार्स के साथ उनकी जोड़ी हमेशा से फैंस को पसंद आती है, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर आम्रपाली का एक वीडियो छाया हुआ है जो किसी रोमांटिक गाने या पारिवारिक ड्रामे की वजह से नहीं, बल्कि अपने एक बेहद अतरंगी और दबंग अवतार और उसकी सच्चाई को लेकर इंटरनेट पर सनसनी मची हुई है. और यह वीडियो उनके रियलटी शो भोजपुरी बवाल (Bhojpuri Bawal) से जुड़ा है जिसके आने वाले एपिसोड में उनका अनोखा और अतरंगा अंदाज देखकर फैन कायल हो रहे है,
हाथ में हेलमेट और बैट लेकर मैदान में उतरी आम्रपाली दुबे
सामने आए इस वायरल वीडियो को देख कर ऐसा लग रहा है कि आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) किसी से बदला लेने के लिए मैदान में उतरी हुई हैं. हाथ में बेस बैट, सिर पर हेलमेट और आंखों में वही पुराना बेखौफ स्वैग! आम्रपाली का यह 'कॉनफिडेंस लुक' सोशल मीडिया पर आते ही सुर्खियां बटोर रहा है. लेकिन बात सिर्फ लुक की नहीं है- असली बवाल तो मचेगा जब वीडियों में लग रहे वह बड़े ही मजेदार और बेबाक अंदाज में जवाब दे रही थी , साथ ही उनपर लगाए जा रहे आरोपो को वे सुनकर शॉक्ड हो रही थी.
यहां देखे वीडियो में सवाल और आम्रपाली दूबे का अनोखा अंदाज
अतरंगी अंदाज में दिए हर सवाल का जवाब
दरअसल, यह वीडियो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे रियलटी शो भोजपुरी बवाल से जुड़ा हुआ है, जिसमें जाने पाने पत्रकार शुभांकर मिश्रा एक्ट्रेस से रेपिड फायर राउड कर रहे है , जिसमें उनपर इंड्रस्ट्री में कई आरोप लगे है. जैसे वह किसी को अपने आगे कुछ समझती नहीं है. साथ भोजपुरी की एक्ट्रेस ने फीमेल लीड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए खामोश ऱहना सीख लिया है जिससे विमेन एंपावरमेंट कमजोर हुआ है. सबसे ज्यादा चौकाने वाला सवाल उन्हें लगा कि वह इंडस्ट्री में जोड़ी कलचर चलाती है.
इन सवालों का जवाब आम्रपाली ने जिस अनूठे और मजाकिया अंदाज़ में दिया, उसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. बिना किसी हिचकिचाहट के, बैट को हाथ में लेते हुए उन्होंने अपनी मुस्कान रखते हुए और हेलमेट को सिर पर से संभालते हुए आम्रपाली ने अपने हर एक सवाल का जवाब दिया साथ ही जो जबाव नअच्छे नहीं लगे उससे वहां रखी चीजे बैट से तोड़ी, उनका यह अनफिल्टर्ड और बिंदास मिजाज फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि लोग इस वीडियो को बार-बार लूप पर देख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़
जैसे ही यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करने लगा, यूजर्स ने कमेंट्स सेक्शन में तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए. एक फैन ने लिखा कि आम्रपाली जहदरस्त 101. एक दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि बैट और हेलमेट के साथ यह जवाब! ट्रोल्स के तो होश ही उड़ गए होंगे. इस वीडियो को अब तक 52 लाख 3 हजार व्यूज मिल चुके है.
आपके लिए और भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं