अपनी कॉमेडी से हर किसी के फेवरेट बन चुके कृष्णा अभिषेक ने 30 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस बर्थडे पार्टी को खास बनाने के लिए उन्होंने केवल करीबी दोस्तों और अपनी बहन आरती और उनके पति को बुलाया गया था. अब पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आरती के पति की असलियत भी सामने आ रही है. अरे असलियत शब्द सुनकर परेशान ना हों. दरअसल असलियत ये है कि आरती के पति दीपक काफी शर्मीले हैं. आरती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बैग्राउंड में गाना चल रहा है 'खाइके पान बनारस वाला' आरती पति दीपक की तरफ कैमरा करती हैं कि शायद दीपक डांस करेंगे लेकिन दीपक शर्माते हुए मुंह नीचे कर लेते हैं.
दीपक आरती से कहते हैं कि वे कैमरा बंद कर लें लेकिन वो वीडियो बनाना बंद नहीं करतीं. आरती और दीपक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अगर आप पूरा वीडियो देखेंगे तो पाएंगे कि पहले कृष्णा उनका एक बेटा और दीपक मिलकर अनिल कपूर के गाने 'वन टू का फोर' में डांस करते दिख रहे हैं. यहां तो वो बड़े ही मजे से डांस कर रहे थे लेकिन जब आरती वीडियो बनाने लगती हैं तो दीपक उन्हें रोकने लगते हैं. इससे पता चलता है कि दीपक असल जिंदगी में कितने शर्मीले हैं जबकि आरती सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. वो अपनी लाइफ के अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. शादी के मौके पर भी हर रस्म की तस्वीरें इंटरनेट पर आईं. हल्दी-मेहंदी से लेकर पहली रसोई तक की रस्में आप आरती के इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं