विज्ञापन

गोविंदा और सुनीता आहूजा के झगड़े से परेशान भांजी आरती, कहा- लोग फुटेज लेना चाहते हैं

गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने मामा और मामी सुनीता आहूजा की शादी को लेकर चल रही कॉन्ट्रोवर्सी पर रिएक्शन दिया है. 

गोविंदा और सुनीता आहूजा के झगड़े से परेशान भांजी आरती, कहा- लोग फुटेज लेना चाहते हैं
गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने मामा मामी के रिश्ते पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं चल रहे हैं. जहां दोनों की तरफ से नए दावे किए जा रहे हैं तो वहीं हाल ही में सुनीता आहूजा ने तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद दावा किया कि गोविंदा दूसरी शादी करने वाले हैं. इन सबके बीच गोविंदा की भांजे कृष्णा अभिषेक की वाइफ कश्मीरा शाह ने भी रिश्ते में धोखे पर रिएक्शन दिया. वहीं अब गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने भी मामा-मामी के झगड़े पर रिएक्शन दिया है. 

आरती सिंह ने गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर क्या कहा

पैपराजी से बात करते हुए आरती सिंह ने कहा, मैंने जैसे पहले भी कहा है. मैं अपने से बड़ों के बीच में नहीं बोलती. ये उनका मैटर है. जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं वो अच्छा वाला ले रहे हैं. मैं उनमें से नहीं हूं क्योंकि मैं फैमिली मैंबर हूं. मेरी जो फीलिंग है ना, मैं रात को कृष्णा (अभिषेक) को कॉल करके बताऊंगी. मेरी फीलिंग है मैं टीना (गोविंदा की बेटी) से बात करूंगी. मैं यश से बात करूंगी. मैं सुनीता मामी से बात करूंगी, मैं अपनी मम्मी से बात करुंगी. मैं अपनी फिलींग अपनी फैमिली को बताऊंगी. दुनिया को बताने की जरुरत नहीं समझती क्योंकि वो मेरी फीलिंग है. 

ये भी पढ़ें- रामायण के लक्ष्मण ने बताया नमस्ते, नमस्कार और प्रणाम में क्या है फर्क, बोले- भारतीय संस्कृति में तीनों के अर्थ अलग

राखी से सुनीता आहूजा ने क्या कहा-

हाल ही में मुंबई में पैपराजी से बात करते हुए राखी सावंत ने सुनीता आहूजा को फोन किया. उन्होंने फोन को स्पीकर पर रखा, जिससे वहां मौजूद लोगों को भी सुनीता की बातें सुनाई दीं. इस दौरान सुनीता ने राखी से कहा कि वह उनका साथ दें और लोगों के सामने उनकी बात रखें. सुनीता ने कहा कि राखी को इस पूरे मामले के बारे में काफी कुछ पता है और इसलिए उन्हें उनकी तरफ से बोलना चाहिए.  सुनीता ने बातचीत में कहा, ''मैं ठीक हूं बेटा, आप कैसी है. मेरे सपोर्ट में आप सबको बोलना चाहिए.  आपको सब मालूम है.' इसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट से जुड़ी एक घटना का भी जिक्र किया. सुनीता ने राखी से कहा, ''आपने देखा था कि गोविंदा किसे एयरपोर्ट लेकर गए थे. मैं काफी समय से चुप थीं और अब मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी जगह कोई और लेने की कोशिश कर रहा है.'' इसके बाद सुनीता ने अपने तलाक के केस को लेकर सबसे बड़ा दावा किया. उन्होंने राखी से कहा, ''मैंने कल डिवोर्स केस वापस ले लिया, क्योंकि वो शादी करने के प्लान में थे.'

सुनीता आहूजा को संपत्ति पर ध्यान रखने की राखी ने दी सलाह

सुनीता की बात सुनने के बाद राखी ने उनका अपना पूरा समर्थन दिया. राखी ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था कि तलाक का केस वापस लेना सही फैसला है. इसके बाद राखी ने सुनीता को अपनी आर्थिक सुरक्षा को लेकर भी सावधान किया. राखी ने सुनीता से कहा कि उन्हें करीब 200 करोड़ रुपए की संपत्ति पर ध्यान देना चाहिए और बाकी चीजों को फिलहाल छोड़ देना चाहिए. अगर भविष्य में कोई दूसरी या तीसरी महिला उनकी जिंदगी में आती है, तो वह संपत्ति पर दावा कर सकती है. इसलिए राखी ने सुनीता को सलाह दी कि वह पहले अपनी संपत्ति और आर्थिक हितों को सुरक्षित करें. 

ये भी पढ़ें- गुलजार का लिखा वो स्पेशल गाना, हनी सिंह ने उठाए थे लिरिक्स पर सवाल, खुद गीतकार ने कहा- अंतरा तो समझ लें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govinda, Sunita Ahuja, Arti Singh, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com