Anupama New Promo: अनुपमा का पहले पाखी के कारण एक बार अमेरिका जाने का सपना टूटा और फिर छोटी अनु के कारण अनुपमा अमेरिका नहीं जा पाई. लेकिन अब स्टार प्लस पर शेयर किए गए नए प्रोमो में अनुपमा अमेरिका में अपनी नई जिंदगी जीती हुई नजर आ रही है. लेकिन इस प्रोमो में भी ट्विस्ट है कि वह कोई बड़े इवेंट में नहीं बल्कि एक कैफे में काम करती हुई नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद फैंस आगे क्या होने वाला है इसे लेकर एक्साइटेड हो गए हैं. वहीं कमेंट में खूब रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
प्रोमो में अमेरिका की गलियों में अनुपमा नजर आ रही है. वहीं एक बच्ची को छोटी अनु समझ कर याद कर रही है. जबकि एक कैफे में उसे काम करते हुए देखा जा सकता है. इस प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा गया, आखिरकार क्या शुरु होने जा रहा है अनुपमा के सपनों का सफर? क्या ये नया रास्ता आसान होगा या मुश्किलों से भरा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस को बॉलीवुड स्टार श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश की याद आ गई है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, इंग्लिश विंग्लिश को फॉलो किया है. दूसरे ने लिखा, अनुपमा श्रीदेवी जैसे लुक में क्यों हैं. वह उनकी एक्टिंग को भी कॉपी करती दिख रही है. तीसरे यूजर ने लिखा, आखिरकार शो में अब तो कुछ अच्छा होगा. चौथे यूजर ने सवाल पूछते हुए लिखा, अनुज और छोटी अनु कहां हैं. गौरतलब है कि मालती देवी, अनुज को अनुपमा के खिलाफ भड़काने की कोशिश करती हुई नजर आ रही है. जबकि अब वह पाखी का सहारा लेती हुई नजर आती दिख सकती है ताकि अनुपमा को सबक सीखा सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं