Bigg Boss 17 Update: बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे शुरुआती दिनों से ही एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र करते हुए नजर आ रही हैं. इसके कारण फैंस काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. इसी बीच अंकिता लोखंडे की सासूमां यानी विक्की जैन की मम्मी ने बहू के एक्स बॉयफ्रेंड का जिक्र करने पर अपना रिएक्शन दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि वह विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की शादी के लिए राजी नहीं थे.
एबीपी न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में विक्की की मां ने आधी नींद की अवस्था में बात करते हुए अंकिता लोखंडे के दिवंगत एक्स बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के अक्सर बात करने पर कहा, “सहानुभूति जता रही है लगता है अपने लिए. सुशांत को क्या पड़ा, वो तो चल ही गया. वो था तभी बटोर के ले गया, कितने अच्छे अच्छे काम किये उसने.” इसके अलावा अंकिता के विक्की जैन को लात मारने की बात पर उन्होंने “हम भारत में रहते हैं, यहां पति को देवता समझा जाता है और तुम्हारा तो पति सच में देवता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ज़ूम को दिए इंटरव्यू में, सास-ससुर ने यह भी खुलासा किया कि वे कभी नहीं चाहते थे कि विक्की, अंकिता से शादी करे. “हम लोग तो सपोर्ट में थे नहीं. हम को कुछ लेना देना नहीं है. इतना सब देख रहे हैं. लेकिन हम लोग उसको कछ नहीं कह रहे हैं. वो आएगा, खुद अपना गृहस्थी सुधारेगा. बिगाड़ा उसी ने है तो वो खुद सुधारेगा. और हमे विश्वास है कि विक्की सब कुछ कर लेगा.''
गौरतलब है कि विक्की की मां और अंकिता की मम्मी ने बिग बॉस 17 के हाउस में एंट्री की है. वहीं एक प्रोमो सामने आया है कि सासूमां ने अंकिता को बताया कि उनके ससुर ने जब लड़ाई के दौरान अंकिता को विक्की को लात मारते हुए देखा तो उन्होंने अंकिता की मां को फोन किया था और कहा, “क्या तुम भी अपने पति को इसी तरह लात मारती थी?” इस पर अंकिता नाराज होते हुए कहती हैं कि उनकी मां को इन सब में शामिल करने की जरुरत नहीं है क्योंकि उसके पिता की हाल ही में मृत्यु हुई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं