WhatsApp Business ने भारत में छोटे कारोबारियों के लिए नया 'Business AI' फीचर लॉन्च किया है. यह AI एजेंट खास तौर पर उन बिजनेस मालिकों की मदद करेगा जो हर समय ग्राहकों के सवालों का जवाब देने में परेशानी महसूस करते हैं. Meta के मुताबिक यह AI एजेंट 24 घंटे ग्राहकों से बातचीत कर सकता है, नए कस्टमर्स को संभाल सकता है, अपॉइंटमेंट्स बुक कर सकता है, प्रोडक्ट्स रेकमंड्स कर सकता है और सेल्स बढ़ाने में मदद करेगा.

भारत की भाषाओं में करेगा काम
WhatsApp का यह नया AI फीचर सभी भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है. यानी अब दुकानदार और छोटे बिजनेस मालिक अपनी पसंद की भाषा में AI सेट कर सकते हैं. इससे उन लोगों को ज्यादा फायदा होगा जो अंग्रेजी में बिजनेस मैनेज करने में सहज नहीं हैं.
कंपनी पिछले कुछ महीनों से भारत में चुनिंदा कारोबारियों के साथ इस फीचर की टेस्टिंग कर रही थी. अब इसे बड़े स्तर पर लॉन्च किया गया है. भारत के अलावा यह फीचर Brazil और Cambodia जैसे देशों में भी उपलब्ध है.
WhatsApp Business AI कैसे करेगा काम?
बिजनेस मालिक WhatsApp Business ऐप के 'Tools' सेक्शन में जाकर 'Your Business AI' ऑप्शन के जरिए इसे सेटअप कर सकते हैं. सेटअप होने के बाद AI एजेंट बिजनेस की पुरानी चैट्स, प्रोफाइल और वेबसाइट से सीखना शुरू कर देता है.
इसके बाद यह मरचेंट्स के प्रोडक्ट्स, सर्विसेज और WhatsApp कैटालॉग की जानकारी समझकर ग्राहकों के सवालों का जवाब देता है. अगर कोई ग्राहक price, discount, shipping या product details पूछता है, तो AI खुद जवाब दे सकता है.
कंपनी के अनुसार आने वाले समय में यह फीचर WhatsApp चैट के अंदर ही UPI payments की सुविधा भी देगा. यानी ग्राहक सीधे चैट में payment कर सकेंगे. भविष्य में दूसरे payment options भी जोड़े जा सकते हैं.
फिलहाल यह AI फीचर text messages और images के साथ काम करेगा. लेकिन कंपनी का कहना है कि भविष्य में इसमें और advanced AI capabilities जोड़ी जाएंगी, जिनमें video support भी शामिल हो सकता है.
अगर आने वाले समय में इसमें video AI और पेमेंट फीचर्स जुड़ते हैं, तो WhatsApp सिर्फ मैसेजिंग नहीं बल्कि पूरा business platform बन सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं