विज्ञापन

PS5 खरीदना हुआ सपना! Sony ने भारत में अचानक बढ़ाए दाम, जानिए अब गेमर्स की कितनी होगी जेब ढीली

Sony ने भारत में PlayStation 5 Standard Edition की कीमत में 15,000 रुपये का बड़ा इजाफा किया है.

PS5 खरीदना हुआ सपना! Sony ने भारत में अचानक बढ़ाए दाम, जानिए अब गेमर्स की कितनी होगी जेब ढीली
Photo Credit: Unsplash

अगर आप पिछले कुछ दिनों से PlayStation 5 खरीदने का मन बना रहे थे तो यह खबर आपको तगड़ा झटका दे सकती है. क्योंकि Sony ने भारत में अपने पॉपुलर गेमिंग कंसोल PS5 Standard Edition की कीमतों में सीधे 15,000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. जानते हैं अब आपको PS5 किस कीमत में मिलेगा और इस बढ़ोतरी के पीछे असली वजह क्या है.

कीमत में इस बदलाव से पहले PS5 का डिस्क-बेस्ड स्टैंडर्ड एडिशन भारत में 54,990 रुपये में बिक रहा था. लेकिन 15,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब इसकी नई कीमत 69,990 रुपये हो गई है. यानी इसकी कीमत में लगभग 28 फीसदी का सीधा उछाल देखा गया है. Sony की ऑफिशियल वेबसाइट ShopAtSC पर यह नई कीमत अपडेट हो चुकी है और फिलहाल यह आउट ऑफ स्टॉक दिख रहा है.

Samsung Galaxy S25 Ultra पर 40,000 का डिस्काउंट! जानिए कहां और कैसे मिल रही है ये सबसे बड़ी डील

बता दें, भारत से पहले Sony दुनिया के कई अन्य देशों में भी अपने कंसोल की कीमतें बढ़ा चुका है. अमेरिका, यूरोप, ब्रिटेन, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में पहले ही PS5 महंगा हो चुका था. 

आखिर क्यों महंगा हुआ PS5

हालांकि कंपनी ने भारत में कीमतें बढ़ाने की कोई अलग से खास वजह नहीं बताई है. लेकिन ग्लोबल मार्केट में महंगाई और करेंसी में उतार-चढ़ाव को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है. इसके अलावा AI इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी और स्टोरेज चिप्स के दाम काफी बढ़ गए हैं. इसी वजह से गेमिंग हार्डवेयर को बनाना अब काफी महंगा हो गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com