विज्ञापन

Nothing Phone 3 की कीमत धड़ाम! Amazon सेल में मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी छूट

Nothing Phone 3 का Black color variant फिलहाल 44,999 रुपये में उपलब्ध बताया जा रहा है. वहीं, White color option की कीमत 46,999 रुपये रखी गई है.

Nothing Phone 3 की कीमत धड़ाम! Amazon सेल में मिल रही है अब तक की सबसे बड़ी छूट
Amazon ने इस डील को ज्यादा आसान बनाने के लिए No Cost EMI option भी उपलब्ध कराया है

अगर आप नया प्रीमियम Android smartphone खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon India पर Nothing Phone 3 शानदार ऑफर के साथ उपलब्ध है. इस स्मार्टफोन पर भारी discount दिया जा रहा है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है. कंपनी का यह प्रीमियम फोन, जिसकी असली कीमत 84,999 रुपये है, अब Amazon पर सिर्फ 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी buyers को करीब 47 प्रतिशत तक का सीधा डिस्काउंट मिल रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

Nothing Phone सीरीज अपने unique transparent design और premium software experience के लिए जानी जाती है. यही वजह है कि यह smartphone युवाओं और टेक लवर्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है.

Cashback और Bank Offers से मिलेगा अतिरिक्त फायदा

Amazon India सिर्फ डायरेक्ट डिस्काउंट ही नहीं दे रहा बल्कि बायर्स को अतिरिक्त cashback और bank offers का फायदा भी मिल रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चुनिंदा credit card transactions पर यूजर्स को 2,249 रुपये तक Amazon Pay Balance cashback मिल सकता है.

इसके अलावा अलग-अलग bank cards पर extra offers भी दिए जा रहे हैं. अगर सही payment method चुना जाए, तो smartphone की effective price और कम हो सकती है. कई buyers cashback और instant bank discount को combine करके ज्यादा बचत कर सकते हैं.

Amazon ने इस डील को ज्यादा आसान बनाने के लिए No Cost EMI option भी उपलब्ध कराया है. eligible bank cards के जरिए यूजर्स लगभग 5,000 रुपये प्रति महीने की EMI पर इस फोन को खरीद सकते हैं. यह EMI plan करीब 9 महीनों तक का हो सकता है.

Black और White दोनों कलर ऑप्शन्स उपलब्ध

Nothing Phone 3 का Black color variant फिलहाल 44,999 रुपये में उपलब्ध बताया जा रहा है. वहीं, White color option की कीमत 46,999 रुपये रखी गई है.

Amazon इस smartphone के साथ free delivery और Pay on Delivery जैसी सुविधाएं भी दे रहा है. इसके अलावा कंपनी 10-day service centre replacement policy भी दे रही है, जिससे बायर्स को अतिरिक्त भरोसा मिलता है.

Instagram Update: इंस्टाग्राम पर अब नहीं छुप पाएगा AI कंटेंट, मेटा ला रहा है नया फीचर

Nothing Phone 3 के फीचर्स

Nothing Phone 3 में 6.67-inch AMOLED flexible LTPS display दिया गया है. इसमें 1.5K resolution और 120Hz refresh rate support मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरिएंस काफी स्मूद हो जाता है.

फोन में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 processor दिया गया है, जो फास्ट परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है. इसके साथ 12GB RAM और 256GB internal storage मिलता है, जिससे यूजर्स को ऐप्स और फाइल स्टोर्स करने के लिए काफी स्पेस मिलती है.

यह smartphone Nothing OS 3.5 पर चलता है जो Android 15 पर आधारित है. कंपनी का सॉफ्टवेयर एक्सपीरिएंस क्लीन इंटरफेस और मिनिमल डिजाइन के लिए काफी पसंद किया जाता है.

Photography के लिए Nothing Phone 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें तीनों सेंसर्स 50MP के हैं, जिससे हाई क्लाविटी फोटोज और वीडियो कैप्चर की जा सकती हैं.

सेल्फी लवर्स के लिए भी यह फोन काफी खास हो सकता है क्योंकि इसमें 50MP front camera दिया गया है. कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए यह सेटअप काफी उपयोगी माना जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com