विज्ञापन

घंटों का काम मिनटों में: ChatGPT अब खुद बनाएगा और एडिट करेगा PowerPoint स्लाइड्स, ऑफिस का काम हुआ आसान

ChatGPT for PowerPoint का बीटा रोलआउट दुनियाभर में कई प्लान्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. इसमें Free, Go, Plus, Pro, Business, Enterprise, Edu, Teachers और K-12 यूजर्स शामिल हैं.

घंटों का काम मिनटों में: ChatGPT अब खुद बनाएगा और एडिट करेगा PowerPoint स्लाइड्स, ऑफिस का काम हुआ आसान
PowerPoint के अंदर मिलेगा ChatGPT साइडबार

OpenAI ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब यूजर्स सीधे ChatGPT की मदद से Microsoft PowerPoint में प्रेजेंटेशन बना और एडिट कर सकते हैं. यह नया इंटीग्रेशन नोट्स, डॉक्यूमेंट्स, आइडियाज और दूसरी फाइलों को स्लाइड डेक में बदलने में मदद करेगा. सबसे खास बात यह है कि यूजर्स को अब PowerPoint छोड़कर दूसरी जगह जाने की जरूरत नहीं होगी. ChatGPT सीधे ऐप के अंदर काम करेगा और स्लाइड्स को तैयार, सुधार और कस्टमाइज करने में मदद करेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

अब सिर्फ चैट करके बनाएं पूरी PowerPoint

अब यूजर्स केवल ChatGPT से बात करके पूरी PowerPoint प्रेजेंटेशन तैयार कर सकते हैं. OpenAI ने Microsoft PowerPoint के लिए नया ChatGPT इंटीग्रेशन लॉन्च किया है, जिससे स्लाइड्स बनाना, एडिट करना और बेहतर बनाना आसान हो गया है. इसके लिए किसी खास डिजाइनिंग या प्रेजेंटेशन स्किल की जरूरत नहीं है. यूजर सामान्य भाषा में कमांड देकर पूरी स्लाइड शो तैयार कर सकते हैं. यानी अगर आप लिखें कि '10 स्लाइड की बिजनेस प्रेजेंटेशन बनाओ', तो ChatGPT उसी आधार पर कंटेंट तैयार कर सकता है.

पेट्रोल छोड़िए, अब पानी से भी चल सकती है कार! जानिए कैसे काम करेगी यह नई तकनीक

PowerPoint के अंदर मिलेगा ChatGPT साइडबार

यह नया फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध है. इसे इंस्टॉल करने के बाद Microsoft PowerPoint के अंदर ChatGPT का एक साइडबार दिखाई देगा. इसी साइडबार से यूजर ChatGPT को निर्देश दे सकते हैं. यह टूल नई स्लाइड्स तैयार कर सकता है, नोट्स को प्रेजेंटेशन में बदल सकता है, पुरानी स्लाइड्स को अपडेट कर सकता है और स्लाइड डेक के किसी हिस्से को फिर से लिख भी सकता है. यह सब PowerPoint के अंदर ही होगा.

मीटिंग नोट्स से बन सकती है पूरी बोर्ड प्रेजेंटेशन

मान लीजिए आपके पास मीटिंग नोट्स और कुछ जरूरी डेटा है. आप ChatGPT से कह सकते हैं कि इनसे 10 स्लाइड की बोर्ड प्रेजेंटेशन बना दो. इसमें Executive Summary, Risk Section और अगले जरूरी स्टेप्स जैसी स्लाइड्स भी जोड़ी जा सकती हैं. ChatGPT कंटेंट तैयार करेगा और स्लाइड्स एडिटेबल रहेंगी, ताकि यूजर बाद में बदलाव कर सकें और प्रेजेंटेशन शेयर करने से पहले समीक्षा कर सकें.

AI मॉडल ने हल किया 80 साल पुराना गणित का सवाल, जानिए क्या थी आखिर Planar Unit Distance Problem

एडिटिंग और विजुअल कंटेंट में भी मदद

यूजर्स ChatGPT से स्लाइड कंटेंट दोबारा लिखने, टेक्स्ट छोटा करने, स्ट्रक्चर बेहतर करने और मुख्य बातों को साफ करने के लिए कह सकते हैं. यह टेबल्स से चार्ट स्लाइड्स बनाने में भी मदद कर सकता है. OpenAI ने यह भी बताया कि यूजर स्क्रीनशॉट्स को एडिटेबल PowerPoint स्लाइड्स में बदल सकते हैं. इससे कंटेंट को दोबारा मैन्युअली बनाने की जरूरत कम हो जाती है.

कौन-कौन यूज कर पाएगा यह फीचर?

ChatGPT for PowerPoint का बीटा रोलआउट दुनियाभर में कई प्लान्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. इसमें Free, Go, Plus, Pro, Business, Enterprise, Edu, Teachers और K-12 यूजर्स शामिल हैं. यानी ज्यादातर ChatGPT यूजर्स को यह फीचर उनके अकाउंट पर आने के बाद मिल सकेगा.

इसे शुरू कैसे करें?

शुरुआत करना आसान है. यूजर PowerPoint के Add-ins सेक्शन या Microsoft Marketplace से ChatGPT for PowerPoint add-in इंस्टॉल कर सकते हैं. इसके बाद OpenAI अकाउंट से साइन इन करना होगा. फिर ChatGPT PowerPoint के अंदर साइडबार में दिखाई देगा और फाइल्स व स्लाइड कंटेंट के साथ काम करेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com