विज्ञापन

Apple का अनोखा आविष्कार: अब कानों में पहनिए कैमरा! आ रहे हैं कैमरे वाले AirPods

Apple एक छोटा LED indicator भी जोड़ सकता है. यह लाइट तब ऑन होगी जब AirPods कोई विजुअल डेटा क्लाउड पर भेज रहे होंगे.

Apple का अनोखा आविष्कार: अब कानों में पहनिए कैमरा! आ रहे हैं कैमरे वाले AirPods
कैमरे वाले AirPods लॉन्च करने की तैयारी में Apple

Apple अब एक बिल्कुल नए तरह के AirPods पर काम कर रहा है, जिनमें छोटे कैमरे लगाए जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने नए AirPods के लॉन्च के काफी करीब पहुंच चुकी है और इसका डिजाइन लगभग फाइनल माना जा रहा है. ये कैमरे आम कैमरों की तरह फोटो या वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए नहीं होंगे, बल्कि AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

AirPods में कैसे काम करेंगे कैमरे?

रिपोर्ट के अनुसार Apple AirPods Pro जैसे दिखने वाले इन नए AirPods में दोनों ईयरबड्स के अंदर छोटे कैमरे दिए जाएंगे. ये कैमरे यूजर के आस-पास के माहौल को समझने का काम करेंगे. यानी AirPods आपके आस-पास मौजूद चीजों को पहचान पाएंगे और उसी हिसाब से Siri आपको जवाब देगी.

उदाहरण के तौर पर अगर आपके सामने कुछ खाने का सामान रखा है, तो आप Siri से पूछ सकते हैं कि इन चीजों से कौन-सी डिश बनाई जा सकती है. AirPods आस-पास की चीजों को देखकर AI की मदद से जवाब देंगे. यह फीचर काफी हद तक चैटGPT और Apple Visual Intelligence जैसी टेक्नोलॉजी की तरह काम करेगा.

WhatsApp Business AI: छोटे दुकानदारों का नया 'स्मार्ट साथी', 24 घंटे खुद संभालेगा ग्राहकों की पूछताछ

डिजाइन में हो सकते हैं छोटे बदलाव

कैमरा हार्डवेयर को फिट करने के लिए Apple AirPods के डिजाइन में हल्का बदलाव कर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक नए AirPods के stems यानी नीचे वाले हिस्से थोड़े लंबे हो सकते हैं. हालांकि बाकी डिजाइन काफी हद तक मौजूदा AirPods Pro जैसा ही रहने की उम्मीद है.

इसके अलावा Apple एक छोटा LED indicator भी जोड़ सकता है. यह लाइट तब ऑन होगी जब AirPods कोई विजुअल डेटा क्लाउड पर भेज रहे होंगे. माना जा रहा है कि यह फीचर यूजर की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर जोड़ा जा रहा है ताकि लोगों को पता रहे कि कैमरा डेटा इस्तेमाल हो रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com