लिएंडर पेस और मार्टीना हिंगिस (फाइल फोटो)
लंदन:
मिश्रित युगल में लिएंडर पेस और मार्टीना हिंगिस के तीसरे दौर से बाहर होने के बाद विम्बलडन में भारत की चुनौती आज समाप्त हो गई। पेस-हिंगिस की जोड़ी को ब्रिटेन के हीथर वाटसन और फिनलैंड की हेनरी कोंटिनेन की जोड़ी ने 3-6, 6-3, 6-2 से हराया।
पेस और हिंगिस के लिए यह हार इसलिए भी शर्मनाक रही कि उनकी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी पहला मैच साथ में खेल रही थी जिन्हें पहले दो दौर में वाकओवर मिला था। पेस और हिंगिस की जोड़ी ने 2015 में आस्ट्रेलियाई ओपन, विम्बलडन, अमेरिकी ओपन और इस साल फ्रेंच ओपन जीता था ।
वाटसन और कोंटिनेन को पहले दौर में लुईसा चिरिको और डेनिस कुंडला के खिलाफ और दूसरे दौर में ब्रूनो सोरेस और एलेना वेसनीना के खिलाफ वाकओवर मिला था ।
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
लिएंडर पेस, मार्टीना हिंगिस, विम्बलडन, Martina Hingis, Wimbledon 2016, Leander Paes