प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:
चीन के वुक्शी में रविवार से शुरू हो रहे एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारत ने शुक्रवार को अपनी टेबल टेनिस टीम का ऐलान कर दिया है. नौ सदस्यीय टीम अनुभवी खिलाड़ी अंचता शरथ कामल के नेतृत्व में इस टूर्नामेंट में उतरेगी. इस टीम में सौम्यजीत घोष, जी.साथियन, हेमंत देसाई, सनिल शेट्टी, मनिका बत्रा, सुर्थिथा मुखर्जी और मौमा दास भी शामिल हैं.
बीते कुछ वर्षो में पहली बार खेल मंत्रालय ने टीम के साथ रक्षात्मक खिलाड़ी लालरिन पुइया को साझेदार के रूप में चुना है. वह 16 अप्रैल तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में अंत तक टीम के साथ रहेंगे.
टीम के विदेशी सलाहकार मासिमो कोस्टानटिनी ने कहा, "टीम के खिलाड़ी अच्छी लय में हैं और शरथ तथा घोष के आने से उत्साहित हैं." अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) के इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारत ने गणेशन निलांकन अय्यर को अपना मैनेजर और अतुल दुबे को सहायक रैफरी नियुक्त किया है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Table Tennis, Asian Championship, India, Team Announcement