स्विस स्टार रोजर फेडरर. (फाइल फोटो)
- फेडरर ने मिश्रित टीमों के होपमैन कप के एकल मुकाबले में जीत दर्ज की
- फेडरर ने जापान के युईची सुगिता को 6-4, 6-3 से सीधे सेटों में हराया
- इस साल स्विस स्टार रोजर फेडरर ने दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीते
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पर्थ:
स्विस स्टार रोजर फेडरर ने साल 2017 का शानदार समापन किया है. फेडरर ने मिश्रित टीमों के होपमैन कप के एकल मुकाबले में जीत दर्ज कर टीम को बढ़त दिलाई. फेडरर ने जापान के युईची सुगिता पर 6-4, 6-3 से सीधे सेट में जीत दर्ज की. इससे उन्होंने दिखा दिया कि वह आगामी ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं.
यह भी पढ़ें : स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर को मिली डॉक्टरेट की उपाधि
इस तरह उन्होंने इस शानदार वर्ष का समापन किया. इस साल उन्होंने दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीते और वह विश्व रैंकिंग में फिर से दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे. इस जीत ने स्विट्जरलैंड को ग्रुप-बी मुकाबले में जापान पर बढ़त भी दिला दी. इसके बाद बेलिंडा बेनसिच ने नाओमी ओसाका पर 7-5, 6-3 सीधे सेटों में जीत दर्ज की.
VIDEO : 'मारिन सिलिक की चोट के चलते रोजर फेडरर को मिली आसान जीत'
मिश्रित युगल में भी स्विट्जरलैंड ने फास्ट-4 प्रारूप में 2-4, 4-1, 4-3 से जीत दर्ज की.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं