PM Modi Meet Paralympics Athletes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को पेरिस पैरालंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की. मुलाकात के बाद खिलाड़ियों ने बताया कि पीएम मोदी ने उन्हें अच्छे प्रदर्शन पर बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. खिलाड़ियों ने कहा कि 2028 के पैरालंपिक खेलों में 40 से अधिक पदक आने की पूरी उम्मीद है. पेरिस में भारतीय पैरालंपिक दल ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 29 पदक जीते हैं. हौसला अफजाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को पैरालंपिक खिलाड़ियों से मुलाकात की और अगले पैरालंपिक में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए लक्ष्य दिया.

Photo Credit: ANI
पैरालंपिक में जैवलिन थ्रो प्रतिस्पर्धा में नवदीप सैनी ने रिकॉर्ड 47.32 मीटर दूर भाला फेंक कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने बताया, "थ्रो के दौरान टाइमिंग अच्छी थी, जिसके कारण मेडल मिला. इसके बाद सभी का बहुत सपोर्ट मिला. प्रधानमंत्री ने भी हमें बधाई दी है और आगे के लिए शुभकामनाएं दी हैं.'
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

Photo Credit: ANI
मेंस एसएल 3 सिंगल पैरा बैडमिंटन में गोल्ड मेडल जीतने वाले नितेश कुमार ने कहा,'पैरालंपिक जाने से पहले प्रधानमंत्री से वर्चुअल माध्यम से बात हुई थी. उन्होंने हमसे कहा था कि पेरिस में आपको जिन छोटी-छोटी चीजों की जरूरत होगी, उसका पूरा ख्याल रखा जाएगा और ऐसा हुआ भी. आज वापस आने बाद उन्होंने हमारी उपलब्धियों की सराहना की.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं