नई दिल्ली:
बैडमिंटन स्टार पी कश्यप का रियो ओलिंपिक में खेलने का सपना टूट सकता है। पी कश्यप के घुटने में चोट लगी थी, जिससे वह अब तक उबर नहीं पाए हैं। कश्यप के घुटने का मांसपेशियों में खिंचाव पिछले साल अक्टूबर में हुआ था।
चोट की वजह से इसी महीने होने वाली मलेशियन सुपर सीरीज और सिंगापुर ओपन से कश्यप ने अपना नाम वापस ले लिया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी को उम्मीद थी कि वे दोनों टूर्नामेंट के लिए समय पर फिट हो जाएंगे, लेकिन कश्यप समय पर फिट नहीं हो सके। कश्यप ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, इस महीने मैं कोई टूर्नामेंट नहीं खेल रहा हूं। चोट काफी गहरी है। मेरे ख्याल से चोट का सही इलाज नहीं हुआ, जिसकी वजह से मैं समय पर फ़िट नहीं हो सका। डॉक्टरों के मुताबिक, मैं दो हफ्तों में फिट होने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 17 पर मौजूद खिलाड़ी को रियो में खेलने के लिए टॉप-16 में रहना जरूरी होगा तभी वह ओलिंपिक के ड्रॉ में आ सकेंगे। कश्यप ने कहा, मैं अपनी इस हालत के लिए किसी को ज़िम्मेदार नहीं ठहरा रहा हूं। मैं जल्द वापसी करना चाहता हूं। हालांकि इसके लिए मुझे आने वाले तीन हफ़्तों का इंतज़ार करना होगा।
पिछले साल कश्यप इंडिया ओपन और मलेशियन ओपन में दूसरे राउंड में हार गए थे, लेकिन सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे थे।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रियो ओलिंपिक, पी कश्यप, पी कश्यप को चोट, Rio Olympic, P Kashyap