विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2016

मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में नोवाक जोकोविच की हार

मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में नोवाक जोकोविच की हार
वर्ल्ड नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: वर्ल्ड नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा।

डिफ़ेंडिंग चैंपियन जोकोविच के लिए वर्ल्ड रैंकिंग में 55वें नंबर के खिलाड़ी यिरी वेस्ली (Jiri Vesely) को हराना ज़्यादा मुश्किल नहीं होना चाहिए था लेकिन जोको चेक खिलाड़ी की चुनौती से पार नहीं पा सके।

जोको, मोंटे कार्लो में ही रहते हैं और यहां पर मौजूद क्ले कोर्ट से वाकिफ़ भी हैं लेकिन पहले सेट से ही वो पिछड़ गए। यिरी ने पहला सेट 6-4 से जीता।
पिछले चार साल में तीन बार मॉन्टे कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट जीत चुके जोको ने दूसरे सेट में वापसी करते हुए 6-2 से सेट जीत लिया।

तीसरे सेट में सर्बियाई खिलाड़ी जोको 2-1 से पिछड़ गए लेकिन 22 साल के यिरी ने बिना कोई ग़लती किए बैगेर 6-4 से मैच अपने नाम कर लिया।

यिरी ने 2 घंटे और 6 मिनट में 6-4, 2-6, 6-4 से मैच जीता। 2010 के बाद ये पहला मौक़ा है जब जोको टॉप 50 रैंक के बाहर रहे खिलाड़ी से हारे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वर्ल्ड नंबर एक टेनिस खिलाड़ी, नोवाक जोकोविच, मोंटे कार्लो मास्टर्स, यिरी वेस्ली, टेनिस, World Number One Tennis Player, Novak Djokovic, Monte Carlo Masters, Jiri Vesely, Tennis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com