विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2016

नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय एथलीट

नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय एथलीट
(फोटो साभार- AFI)
  • पानीपत ज़िले के खांडरा गांव के रहने वाले हैं नीरज
  • ओलिंपिक के लिए क्वालिफ़ाई करने से चूक गए
  • 18 साल के हैं नीरज चोपड़ा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: 18 साल के नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में भारत के लिए इतिहास रच दिया है। पोलैंड में हो रही अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में नीरज ने 86.48 मीटर जैवलिन थ्रो कर के वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने लैटविया के ज़िगिस्मंड सिरमायस के 84.69 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ा।

पानीपत ज़िले के खांडरा गांव के रहने वाले हैं नीरज
नीरज हरियाणा के पानीपत ज़िले के खांडरा गांव के रहने वाले हैं। वह पहले भारतीय एथलीट हैं जिन्होंने किसी भी स्तर पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वह पहले भारतीय एथलीट हैं जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में किसी भी स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने अपने ही पुराने 82.23 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

ओलिंपिक के लिए क्वालिफ़ाई करने से चूक गए
गौरतलब है कि नीरज कुछ ही दिनों से ओलिंपिक के लिए क्वालिफ़ाई करने से चूक गए, जिसका क्वालिफ़ाइंग मार्क 83 मीटर का था। रियो के लिए क्वालिफ़ाई करने की अंतिम तारीख 11 जुलाई थी, लेकिन नीरज कुछ ही महीने पहले अप्रैल में नई दिल्ली में हुए फ़ेडरेशन कप में हुई बैक इंजरी से उबर रहे थे, जिसके चलते वह तमाम कोशिशों के बावजूद क्वालिफ़ाई नहीं कर सके।
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नीरज चोपड़ा, विश्व रिकॉर्ड, भारतीय एथलीट, Neeraj Chopra, World Record, Indian Athlete
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com