मेहुली घोष और शाहजार रिजवी
ग्वाडलहारा (मेक्सिको):
भारतीय निशानेबाज शाहजार रिजवी ने आईएसएसएफ विश्व कप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है. विश्व कप में पर्दापण कर रहे रिजवी ने शनिवार की शाम टूर्नामेंट के पहले दिन फाइनल मुकाबले में 242.3 कर रिकॉर्ड स्कोर बनाया.
यह भी पढ़ें : मेरा काम सिर्फ निशानेबाजी करना है, दूसरी चीजों के बारे में नहीं सोचता: जीतू राय
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत की मेहुली घोष ने 228.4 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया. यह जूनियर स्तर पर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है.
VIDEO : जानिए कि दिल्ली में कैसे फल फूल रही है हॉकी
भारत की अन्य प्रतिभागी अंजुम मुदगिल 208.6 अंकों के साथ चौथे और अपूर्वी चंदेला 144.1 अंकों के साथ सातवें पायदान पर रहीं.
भारत के रिजवी ने ओलंपिक चैंपियन जर्मनी के क्रिस्टियन रीत्ज को मात दी. रीत्ज को 239.7 के स्कोर के साथ रजत पदक के साथ ही संतोष करना पड़ा। भारत के जीतू राय ने 219 के स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया. फाइनल में प्रवेश करने वाले तीसरे भारतीय निशानेबाज ओम प्रकाश मिथारवल 198.4 अंकों के साथ चौथे पायदान पर रहे.Shahzar Rizvi won gold in his first World Cup appearance, also adding a new World Record in the men's 10m Air Pistol final.https://t.co/GyCxy4x8V6 #ISSFWC pic.twitter.com/vhsjPlZhyP
—ISSF (@ISSF_Shooting) March 3, 2018
What a start for India!
— ISSF (@ISSF_Shooting) March 3, 2018
Gold, bronze and a new World Record! #ISSFWC pic.twitter.com/iMcooxtVpH
यह भी पढ़ें : मेरा काम सिर्फ निशानेबाजी करना है, दूसरी चीजों के बारे में नहीं सोचता: जीतू राय
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत की मेहुली घोष ने 228.4 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया. यह जूनियर स्तर पर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है.
Congratulations! Shahzar Rizvi clinches gold & a world record, @JituRai grabs bronze, Mehuli Ghosh bags bronze in @ISSF_Shooting World Cup https://t.co/cTMWTDRgQ6 pic.twitter.com/aU2BYmT0c6
— Doordarshan News (@DDNewsLive) March 4, 2018
VIDEO : जानिए कि दिल्ली में कैसे फल फूल रही है हॉकी
भारत की अन्य प्रतिभागी अंजुम मुदगिल 208.6 अंकों के साथ चौथे और अपूर्वी चंदेला 144.1 अंकों के साथ सातवें पायदान पर रहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं