- छठे दिन की समाप्ति पर भारत के कुल 21 पदक हुए
- पांचों मुक्केबाजों ने क्वार्टरफाइनल में जीत दर्ज की
- स्कवॉश में मिक्स्ड डबल्स की दोनों जोड़ियां आगे बढ़ीं
INDIA WINS GOLD
Shooter #HeenaSidhu wins women’s 25m pistol #GOLD
— Doordarshan National (@DDNational) April 10, 2018
#CommonwealthGames #CommonwealthGames2018 #GC2018 #GC2018Shooting pic.twitter.com/Sb4zbCS3rY
बहरहाल छठे दिन शूटिंग में भारत की दिन की शुरुआत खराब रही, जब दावेदार और भारत के स्टार निशानेबाज गगन नारंग और चैन सिंह 50 पिस्टल वर्ग के फाइनल में पदक नहीं जीत सके. लेकिन इस मायूसी को हीना सिद्धू ने खत्म कर दिया.
यह भी पढ़ें: CWG 2018: गगन नारंग और चैन सिंह की 50 मी. राफइल के फाइनल में चूके
इसके अलावा मुक्केबाजी में भी छठा दिन भारत के लिए बहुत ही बड़ा रहा और पांचों बॉक्सरों ने भारत के लिए पांच कांस्य सुनिश्चित कर दिए. नमन तंवर ने 91 किग्रा और अमित पंघाल ने 46-49 किग्रा, मौहम्मद हुसामुद्दीन ने 56 किग्रा, मनोज कुमार ने 69 किग्रा और सतीश कुमार ने 91 किग्र भार वर्ग भार वर्ग सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पांच कांस्य पदक सुनिश्चत कर दिए हैं. इन चारों को ये पदक मिलना तय है. देखने की बात यह होगी कि इन चार कांस्यों में कितने स्वर्ण में बदलते हैं, और कितने रजत में.#GC2018boxing : Satish Kumar beats Nigel Paul of Trinidad and Tobago 4-1 to advance into men's +91kg semifinals#GC2018 #CommonwealthGames2018 #IndiaAtGoldCoast #CWG2018 pic.twitter.com/PE2bAUfPbO
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) April 10, 2018
#GC2018 #GC2018Hockey | Indian women’s hockey team book semi-final berth of #CommonwealthGames with 1-0 win over South Africa.
— DNA (@dna) April 10, 2018
All updates: https://t.co/0gcmcI7BSx pic.twitter.com/ZyEJO8SSxj
हॉकी में भी भारतीय पुरुष और महिला दोनों ही टीमों ने उम्मीदों को बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है.पहले पुरुष टीम ने मलेशिया को 2-1, तो बाद में महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया.
स्कवॉश की बात करें, तो मिक्स्ड वर्ग में दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल ने जीत हासिल की, तो इसी वर्ग जोशना चिनप्पा और पॉल सिद्धू भी अपना मैच जीतने में कामयाब रहे. लॉन बॉल में भारत को निराशा हाथ लगी और भारत को आयरलैंड के खिलाफ हार मिली.
बैडमिंटन के मिक्स्ड वर्ग में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने विजयी आगाज करते हुए इस वर्ग के अंतिम 32 जोड़ियों में जगह बना ली है.
Indian athlete Mohammad Anas Yahiya, made an entry into the record books, as he became only the second Indian after legendary Milkha Singh, to qualify for the finals of any track event in the Commonwealth Games 2018#CommonwealthGames2018 pic.twitter.com/h40Z2wWNdW
— Sports N Sports (@SportsNSports2) April 10, 2018
एथलेटिक्स में 400 मीटर रेस के सेमीफाइनल में हिमा दास ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. हिमा दास सेमीफाइनल में 51.53 का समय निकालकर तीसरे स्थान पर रहीं. वहीं, पुरुष वर्ग में मौहम्मद अनस 400 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर भी पदक से चूक गए. वह फाइनल में चौथे स्थान पर रहे. उन्होंने 45.31 सेकेंड का समय निकाला. लेकिन इसके बावजूद मौहम्मद अनस ने भारतीय एथलेटिक्स में इतिहास रच दिया. केरल का यह धावक साल 1958 में महान मिल्खा सिंह के बाद से कॉमनवेल्थ खेलों की 400 मी. रेस के फाइनल में हिस्सा लेने वाले सर्वकालिक दूसरे एथलीट बन गए.
VIDEO: कुछ दिन पहले ही भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने एनडीटीवी से बात की थी.
कुल मिलाकर छठा दिन अभी तक भारत के लिए मिश्रित सफलता वाला रहा है. बाकी बची स्पर्धाओं में तीन पदकों के लिए होड़ होगी. मतलब यह है कि दिन की समाप्ति पर भारत की पदकों की संख्या में इजाफा हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं