आखिरी मैच जीतकर सायना नेहवाल ने स्वर्ण पर भारत का कब्जा कर दिया
ट्वीटर
- सात्विक रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने दिलाई थी बढ़त
- श्रीकांत किदांबी ने बढ़त को 2-0 किया
- पुरुष डबल्स में मिली हार, सायना ने सिंगल्स में जीत से स्कोर 3-1 किया
गोल्ड कोस्ट:
स्टार सायना नेहवाल की अगुवाई में भारत ने पांचवें दिन भारत के सोने के तमगों में इजाफा करते हुए 21वें कॉमनवेल्थ खेलों के बैटमिंटन की टीम स्पर्धा के स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया. भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया. यह प्रतियोगिता के पांचवें दिन भारत को मिलने वाला स्वर्ण पदक रहा. इससे पहले भारत ने सुबह जीतू राय के स्वर्ण के साथ शुरुआत की थी, जिसे पुरुष टीटी टीम ने आगे बढ़ाया, तो बैडमिंटन टीम ने इस संख्या में और इजाफा किया. कुल मिलाकर बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने के बाद तक भारत के प्रतियोगिता में कुल पदकों की संख्या 19 हो गई है. इसमें 10 स्वर्ण, 4 रजत और पांच कांस्य पदक हैं.
तीसरे और पुरुष डबल्स मुकाबले में मलेशिया के वी शेम गोह और वी कियॉंग की जोड़ी ने भारत के सात्विक रैंकीरेड्डी और चिरांग चंद्रशेखर शेट्टी को सीधे गेम में 21-15, 22-20 से हराकर स्कोर लाइन 2-1 कर दी. अब दो मुकाबले अभी भी बचे हुए थे, लेकिन सायना नेहवाल ने इसकी नौबत नहीं ही आने दी.
VIDEO: कुछ ही दिन पहले भारतीय हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने एनडीटीवी से बात की थी.
चौथे मैच में हालांकि सायना नेहवाल को भी एक गेम गंवाना पड़ा, लेकिन उन्होंने मलेशिया की सोनिया चेयाह को 21-11, 19-21 और 21-9 से धूल चटाते हुए स्कोर 3-1 कर दिया. और इसी के साथ भारत ने बैडमिंटन की टीम स्पर्धा के स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया.
दूसरे सिंगल्स मुकाबले मे भारत के स्टार पुरुष खिलाड़ी श्रीकांत किदांबी उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरे. और उन्होंने मलेशिया के चोंग वेई ली को सीधे सेटों में 21-17, 21-14 से हराकर भारत की बढ़त को 2-1 कर दिया. भारतीय खेलप्रेमी उम्मीद कर रहे थे कि भारतीय टीम मलेशिया का सूपड़ा साफ करते हुए उसे 3-0 से मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.SAINA SEALS THE DEAL!
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) April 9, 2018
It's another GOLD for India! #GC2018Badminton #CommonwealthGames2018 #Gc2018 #IndiaAtCWG pic.twitter.com/kR74nWpkOW
यह भी पढ़ें : राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी) : 10 मीटर एयर पिस्टल में जीतू को स्वर्ण, मिथारवल ने जीता कांस्यGOLD FOR #TEAMINDIA!
— Doordarshan National (@DDNational) April 9, 2018
India beat Malaysia 3-1 to win the Gold medal in mixed team badminton
THIRD GOLD of the day.#CWG2018 #GC2018 #GC2018badminton #CWG18 #CommonwealthGames2018 pic.twitter.com/NpPfvg6f9u
तीसरे और पुरुष डबल्स मुकाबले में मलेशिया के वी शेम गोह और वी कियॉंग की जोड़ी ने भारत के सात्विक रैंकीरेड्डी और चिरांग चंद्रशेखर शेट्टी को सीधे गेम में 21-15, 22-20 से हराकर स्कोर लाइन 2-1 कर दी. अब दो मुकाबले अभी भी बचे हुए थे, लेकिन सायना नेहवाल ने इसकी नौबत नहीं ही आने दी.
VIDEO: कुछ ही दिन पहले भारतीय हॉकी कप्तान रानी रामपाल ने एनडीटीवी से बात की थी.
चौथे मैच में हालांकि सायना नेहवाल को भी एक गेम गंवाना पड़ा, लेकिन उन्होंने मलेशिया की सोनिया चेयाह को 21-11, 19-21 और 21-9 से धूल चटाते हुए स्कोर 3-1 कर दिया. और इसी के साथ भारत ने बैडमिंटन की टीम स्पर्धा के स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Commonwealth Games 2018