विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2018

CWG 2018: गगन नारंग और चैन सिंह की 50 मी. राफइल के फाइनल में चूके

गगन को इस स्पर्धा के फाइनल में सातवां और चैन को चौथा स्थान हासिल हुआ. 

CWG 2018: गगन नारंग और चैन सिंह की 50 मी. राफइल के फाइनल में चूके
गगन नारंग की फाइल फोटो
  • स्वर्ण पदक वेल्स के डेविड फेल्प्स ने जीता
  • डेविड फेल्प्स ने 248.8 अंक बटोरे
  • स्कॉटलैंड के नील स्टिरटोन को 247.7 अंकों के साथ रजत मिला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गोल्ड कोस्ट: भारत के अनुभवी निशानेबाज गगन नारंग और चैन सिंह को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को छठे दिन पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा के फाइनल में निराशा हाथ लगी है. गगन को इस स्पर्धा के फाइनल में सातवां और चैन को चौथा स्थान हासिल हुआ. कुल मिलाकर गगन नारंग ने निराश  किया क्योंकि उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं. मंगलवार को करोड़ों भारतीय खेलप्रेमी यह उम्मीद कर रहे थे कि वह भारत के लिए पदक जरूर लाएंगे, लेकिन गगन उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे.

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक वेल्स के डेविड फेल्प्स को हासिल हुआ. उन्होंने 248.8 अंक लिए और साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी तोड़ा.
 
यह भी पढ़ें : 
राष्ट्रमंडल खेल (स्कवॉश) : चिनप्पा-पल्लीकल की जीत

स्कॉटलैंड के नील स्टिरटोन को 247.7 अंकों के साथ रजत पदक हासिल हुआ और इंग्लैंड के केनेथ पार ने 226.6 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। 

VIDEO: भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने कुछ दिन पहले ही एनडीटीवी से बात की थी. 

भारतीय अनुभवी निशानेबाज गगन ने फाइनल में कुल 142.3 अंक हासिल किए, वहीं चैन को 204.8 अंक हासिल हुए। 

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com