विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2018

Commonwealth Games 2018: सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन सहित कई सितारों ने दी पदक विजेताओं को बधाई

निश्चित ही महानायकों की प्रशंसा और हौसलाअफजाई इन खिलाड़ियों के लिए बहुत ही मायने रखती है. उम्मीद है कि प्रशंसा का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.

Commonwealth Games 2018: सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन सहित कई सितारों ने दी पदक विजेताओं को बधाई
मीराबाई चानू
  • सुपर सितारों का सितारों को सलाम!
  • सहवाग ने चानू की जीत को महिला शक्ति से जोड़ा
  • गुरुराजा और मीरबाई को बधाइयों का तांता
नई दिल्ली: वीरवार से शुरू हुए 21वें कॉमनवेल्थ खेलों के लिए भारत के लिए पहले दिन अच्छी शुरुआत रही. पहले सुबह वेटलिफ्टर गुरुराजा ने रजत पदक से भारत के पदकों का खाता खोला, तो मीराबाई चानू ने 48 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक झटककर इस खुशी में चार चांद लगा दिए. पहले दिन भारत के दो पदकों की कामयाबी को बॉलीवुड, खेल की दुनिया सहित और 
बाकी कई क्षेत्रों के दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर साझा किया और खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी. 
 
आम तौर पर बहुत जल्द प्रतिक्रिया देने वाले सचिन तेंदुलकर ने हालांकि थोड़ी देर से अपने अकाउंट पर प्रतिक्रिया दी, लेकिन उन्होंने गुरुराजा और मीराबाई चानू दोनों ही पदक विजेता वेटलिफ्टरों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे आप दोनों पर गर्व है और आने वाले दिनों के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं. 
 
यह भी पढ़ें: Commonwealth Games 2018: मीराबाई चानू ने रिकॉर्ड के साथ भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

वहीं शताब्दी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी चानू का अभिवादन करते हुए कहा कि आप ने हमें गौरवान्वित किया है. और हम सभी को आप पर बहुत गर्व है.
 
इसके अलावा अपने समय के आतिशी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अभी मीरा चानू को बधाई देते हुए उनकी जीत को नारी शक्ति से जोड़ दिया.
  इसके अलावा अपने समय के तेज-तर्रार फील्डर और सोशल मीडिया पर सक्रिय सेलीब्रिटियों में से एक मोहम्मद कैफ ने भी इन दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे खेलों में भारत की शानदार शुरुआत करार दिया. 

VIDEO: हॉकी कप्तान मनप्रीत के साथ एनडीटीवी की खास बातचीत सुनिए. 
खेलों के सितारों ने अपने प्रदर्शन से बाकी सितारों को भी अपना मुरीद बना लिया है. भारत का आगाज बहुत ही शानदार रहा है. अब उम्मीद है कि देश भर से मिल रही करोड़ों दुआएं आने वाले दिनों में इन खिलाड़ियों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगी
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commonwealth Games 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com