- रंगारंग कार्यक्रम की भव्य शुरुआत
- ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत ने ही बांधा समा
- अभी तक के सर्वश्रेष्ठ उदघाटन समारोह का दावा
कार्यक्रम की शुरुआत में मंच पर प्रिंस ऑफ वेल्स सहित कॉमनवेल्थ खेलों के चेयरमैन स्कॉटलैंड के लुईस मार्टिन के अलावा गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ आयोजन समिति के पीटर बैटी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल भी इस अवसर पर मौजूद थे.Charles, Prince of Wales: "How are you watching #GC2018, @TurnbullMalcolm?"
— 7CommGames (@7CommGames) April 4, 2018
Malcolm Turnbull, Prime Minister of Australia: "On the #7CommGames app, of course!"
Get ithttps://t.co/KmAEO2oIah pic.twitter.com/yDOdQlHtsH
#TeamIndia walked into the #CarraraStadium led by @Pvsindhu1 #StayTuned to watch more from the #GC2018@afiindia @BAI_Media @BFI_basketball @BFI_official @OfficialCFI @TheHockeyIndia @OfficialNRAI @indiasquash @ttfitweet @WeightliftingIN @FederationWrest @ParalympicIndia pic.twitter.com/JMSA4n92Xg
— IOA - Team India (@ioaindia) April 4, 2018
विभिन्न द्वीपों और क्षेत्रों का लंबा सफर तय करने के बाद क्वींस बैटन जैसे ही स्टेडियम में पहुंचा, तो उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि के साथ उसका स्वागत किया. बाद में परेड ऑफ नेशंस खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई गायक और गीतकार कैटी नूनन ने अपनी आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करके रख दिया. बता दें कि खेलों में 71 कॉमनवेल्थ देश हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें 19 खेलों के तहत 275 स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा. ये खेल बुधवार से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेंगे. भारत का 218 सदस्यीय दल भी 15 प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेगा. उद्घाटन समारोह शुरू होने से कुछ घंटे पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं.
समारोह के दौरान कैमरे ने सबसे पहला फोकस सबसे पहले गोल्ड कोस्ट के सूर्यास्त पर किया. ऐसा लगा मानो लालिमायुक्त सूर्य अस्त होते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के शुभारंभ के लिए रंगारंग आतिशबाजी और आकर्षक कार्यक्रमों की शुरुआत के लिए संकेत कर रहा है. समारोह की शुरुआत में ही साईबाई आईलैंड ईगल डांस ने समां बांध दिया. इस नृत्य में ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के परंपरागत लोकनृत्य की झलक मिली. आदिवासी वेशभूषा में सजे डांसर्स को के इस परफारमेंस पर अनाउंसर ने कहा कि सुनहरा अतीत हमारे साथ-साथ चल रहा है.The first rapper from the Torres Strait, Mau Power lights up the #GC2018 Opening Ceremony. #7CommGames pic.twitter.com/07k98wD7dZ
— 7CommGames (@7CommGames) April 4, 2018
Beautiful! Anyone else get goosebumps?#GC2018 #SHARETHEDREAM https://t.co/T4cNa0GFIv
— Gold Coast 2018 (@GC2018) April 4, 2018
भारतीय दल की बात करें, तो बैटमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने 'परेड ऑफ दे नेशन' में भारतीय दल की ध्वजवाहक की भूमिका निभाई. सभी खिलाड़ी ब्लेजर और ट्राउजर में दिखाई पड़े. थोड़ा चौंकाने वाली बात यह देखने को मिली कि इस बार एक भी भारतीय महिला खिलाड़ी पारंपरिक ड्रैस साड़ी में नजर नहीं आई. एनाउंसर द्वारा भारतीय दल का नाम लेते ही पूरा स्टेडियम तालियों और शोर से गूंज उठा. दर्शकों ने बहुत ही जोश के साथ भारतीय दल का स्वागत किया. जवाब में भारतीय खिलाड़ियों ने भी हाथ हिलाकर इन दर्शकों का अभिवादन किया. सभी खिलाड़ी परेड में हिस्सा लेते हुए बहुत ही गौरवान्वित और उत्साहित थे. ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी परेड के दौरान मोबाइल से सेल्फी लेते और इस ऐतिहासिक लम्हों को अपने कैमरे में रिकॉर्ड करते दिखाई पड़े.
All the best to the athletes representing India at the Gold Coast 2018 Commonwealth Games! Our sportspersons have worked tremendously hard and the Games will be a wonderful opportunity to showcase their talent. Every Indian is cheering for our contingent. #GC2018 @GC2018
— Narendra Modi (@narendramodi) April 4, 2018
बता दें कि उदघाटन समारोह के जरिए दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने जमकर पैसा बहाया है. इसकी जानकारी उदघाटन समारोह के कला और सांस्कृतिक विभाग के प्रमुख डेविड जॉकवर ने दी. जॉकवर इससे पहले भी दुनिया भर में कई खेल समारोह और बाकी दूसरे आयोजनों को सफल अंजाम दे चुके हैं. वह पिछले दो दशकों से इस पेशे में जुड़े हैं, लेकिन क्वींसलैंड से वह सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.
इस समारोह को अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ आयोजन बनाने में जॉकवर ने सबकुछ झोंक दिया. बता दें कि डेविड जॉकवर एथेंस 2004 और बीजिंग 2008 ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह से भी जुड़े रहे हैं.Dress code: Party#7CommGames #GC2018 pic.twitter.com/o7TaYrd7KE
— 7CommGames (@7CommGames) April 4, 2018
यह भी पढ़ें: ज्वाला गुट्टा ने उठाया सायना नेहवाल पर सवाल, नहीं खेलने की धमकी क्या सही है?
जाहिर कि अब जब आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है, तो डेविड ऑस्ट्रेलिया की जड़ों और सांस्कृति अंदाज को दुनिया के सामने परोसने में अपनी टीम के साथ जमकर मेहनत की. उन्होंने कहा कि गोल्ड कोस्ट का अनुभव मेरे लिए अभी तक पूरी तरह अलग और सबसे जुदा रहा है, लेकिन मुझे यहां घर जैसा महसूस हो रहा है. ओपनिंग सेरेमनी की तैयारी जॉकवर ने साल 2016 में ही शुरू कर दी थी.Day 1 Schedule of India at @GC2018 is out: detail of day 1 with IST timing - https://t.co/omr4gKjnwY
— Sports India (@SportsIndia3) April 4, 2018
Weightlifter Gymnast and Cycling team will be battling for 6 Gold Medal on day 1 including Mira Bai Chanu @OGQ_India @OfficialCFI @Media_SAI @ioaindia
Good Luck team pic.twitter.com/BRZwtCGzqM
VIDEO: बैटन रिले ऑस्ट्रेलिया के करीब हर शहर से होकर गुजरी. चलिए नजर दौड़ा लीजिए.
और अब जब डेविड जॉकवर के करीब तीन साल के अध्ययन और तैयारी सीधे प्रसारण के जरिए दुनिया भर के सामने आई, तो हर कोई वाह-वाह कर उठा. तैयार रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए जॉकवर ने ऑस्ट्रेलियाई संस्कृति के हर उस पहलू को दर्शाने की कोशिश की, जो वह कर सकते थे. और जिसके लिए उन्होंने अपनी टीम के साथ पिछले कुछ समय में जमकर मेहनत की.Touching down on Aussie soil on Christmas Eve, the Queen's Baton has forged an incredible journey around every state and territory. We look back at some of the most special moments and iconic locations of the #QBR2018 adventure. pic.twitter.com/XiH9jpCKWt
— Gold Coast 2018 (@GC2018) April 4, 2018
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं